LOADING...
आमिर खान-गौरी स्प्रैट घर पर ही लेंगे सात फेरे, शादी के बाद नहीं होगा कोई रिसेप्शन
आमिर खान-गौरी स्प्रैट नहीं देंगे शादी का रिसेप्शन

आमिर खान-गौरी स्प्रैट घर पर ही लेंगे सात फेरे, शादी के बाद नहीं होगा कोई रिसेप्शन

Jul 02, 2026
08:33 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की खबरों के बीच बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर अपने घर पर ही आगामी 5 जुलाई यानी रविवार को बेहद सादगी के साथ गौरी के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। खबर ये भी है कि शादी के बाद किसी भी तरह के भव्य रिसेप्शन का आयोजन नहीं किया जाएगा, क्योंकि आमिर-गौरी इस मौके को पूरी तरह से निजी रखना चाहते हैं।

wdwqd

सादगी के बीच गौरी संग सात फेरे लेने की है तैयारी 

आमिर इस महीने तीसरी बार शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अभिनेता आगामी 5 जुलाई को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ सात फेरे लेंगे। हालांकि, इस शादी में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के बड़े-बड़े सितारों से सजी किसी भव्य या आलीशान पार्टी की उम्मीद मत रखिएगा, क्योंकि आमिर की ऐसी कोई योजना नहीं है। आमिर अपनी तीसरी शादी को पूरी तरह से सादगी भरा और निजी रखने की योजना बना रहे हैं।

अवसर

बच्चों की मौजूदगी इस मौके को बनाएगी बेहद खास

आमिर और गौरी मुंबई के बांद्रा में अपने घर पर सादगी से कोर्ट मैरिज करेंगे। सुबह या दोपहर में होने वाले इस बेहद निजी समारोह में सिर्फ परिवार के लोग और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। वे बॉलीवुड के लिए किसी रिसेप्शन का आयोजन नहीं कर रहे हैं। इस शादी को खास बनाने के लिए दोनों के पिछली शादियों से हुए चारों बच्चे भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। यह पूरी तरह से एक सादा और पारिवारिक आयोजन होगा

Advertisement

लव स्टोरी

आमिर की चचेरी बहन ने कराई थी उनकी गौरी से मुलाकात

आमिर और गौरी की पहली मुलाकात बेंगलुरु में उनकी चचेरी बहन नुजहत खान के जरिए हुई थी। दोनों ने एक साल तक एक-दूसरे को डेट किया, जिसके बाद आमिर ने पिछले साल मार्च में अपने 60वें जन्मदिन से पहले मीडिया के सामने उन्हें अपनी पार्टनर के रूप में पेश किया। दोनों उनके बांद्रा स्थित आवास पर लिव-इन में भी रह रहे हैं। पिछले महीने, आमिर ने पुष्टि की थी कि वो 5 जुलाई को गौरी के साथ घर बसाएंगे।

Advertisement

परिचय

आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस में काम कर रहीं गौरी

बेंगलुरु के एक टॉप हेयर ब्रांड में काम करने का अनुभव रखने वाली गौरी अब मुंबई में आमिर के प्रोडक्शन हाउस में उनकी मदद कर रही हैं। जब आमिर से ये सवाल पूछा गया कि क्या वो गौरी से शादी करने की योजना बना रहे हैं तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, "इस उम्र में शादी करना मुझे शोभा नहीं देता।" हालांकि, इसके बाद उन्होंने ये भी स्वीकार किया कि वो अब गौरी के साथ बेहद स्थिर महसूस करते हैं।

Advertisement