निविन पॉली 8,822 साल पुराने किरदार से मचाएंगे धमाल,'येझु कदल येझु मलाई' को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी
तमिल सिनेमा के मशहूर अभिनेता निविन पॉली की नई फिल्म 'येझु कदल येझु मलाई' को सेंसर बोर्ड से U/A सर्टिफिकेट मिल गया है। अब ये फिल्म 1 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में सूरी और अंजलि भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसका निर्देशन राम ने किया है। प्रोडक्शन हाउस वी पिक्चर्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट मिलने की जानकारी शेयर की, जिसके बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है।
पहली बार इतना अनोखा किरदार निभाएंगे निविन
फिल्म के ट्रेलर से पता चलता है कि निविन पॉली इसमें 8,822 साल पुराने किरदार की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में फैंटेसी के साथ इतिहास का भी मजेदार अंदाज देखने को मिलेगा। इसकी शूटिंग 2021 और 2022 के बीच धनुषकोडी में हुई थी। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी एकाम्बरम ने की है, जबकि संगीत युवन शंकर राजा ने दिया है। अनोखी कहानी और शानदार कलाकारों से सजी यह फिल्म तमिल सिनेमा के दर्शकों के लिए खास हो सकती है।