निविन पॉली की 'बेथलेहम कुडुंबा यूनिट' की OTT रिलीज की जानकारी आई सामने
निविन पॉली की मलयालम रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'बेथलहम कुदुम्बा यूनिट' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचा रही है। ओणम पर रिलीज होने के सिर्फ 2 हफ्तों में ही इसने दुनिया भर में 231.25 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
फिल्म में दिखाए गए रिश्ते और दिल छू लेने वाले पल दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं। भारत में फिल्म ने 119.25 करोड़ रुपये की कमाई की है, वहीं विदेशों से इसे 112 करोड़ रुपये मिले हैं।
निविन की 'बेथलहम कुदुम्बा यूनिट' का डब वर्जन हुआ रिलीज
फिल्म की इस शानदार कामयाबी के बाद, आज इसके तमिल और तेलुगु डब वर्जन भी रिलीज कर दिए गए हैं। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि केरलम के बाहर भी ज्यादा से ज्यादा दर्शक इसे देख सकें।
अगर आप इसे OTT पर देखने का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि जियो हॉटस्टार ने इसके डिजिटल राइट्स खरीद लिए हैं और यह अक्टूबर में रिलीज हो सकती है।
इस फिल्म में निविन के साथ मामिता बैजू, विनय फोर्ट और बिंदु पणिक्कर जैसे कलाकार भी हैं।