जानिए विवेक ओबेरॉय नितेश तिवारी की 'रामायण' में कौन सा किरदार निभा रहे हैं?
नितेश तिवारी की आने वाली फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर इन दिनों लोगों का ध्यान खींच रहा है। इसमें सबसे ज्यादा चर्चा विवेक ओबेरॉय के लुक की हो रही है, जो उन्होंने विद्युतजिह्वा के किरदार में निभाया है।
विद्युतजिह्वा रामायण में शूर्पणखा के पति के रूप में जाने जाते हैं। प्रशंसक इस बात को लेकर उत्सुक हैं कि यह फिल्म रामायण की कहानी के उन पहलुओं को भी सामने लाएगी, जिनके बारे में शायद पहले ज्यादा लोग नहीं जानते थे।
विवेक ने कैंसर चैरिटी के लिए छोड़ दी अपनी फीस
इस फिल्म के लिए विवेक ने अपनी फीस छोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने निर्माताओं से कहा कि वे उनकी फीस कैंसर से जूझ रहे बच्चों की मदद के लिए दान कर दें।
फिल्म के बारे में बात करते हुए विवेक ने कहा, 'मुझे आपका काम बहुत पसंद है और मेरा मानना है कि यह फिल्म भारतीय सिनेमा को वैश्विक मंच पर जोरदार तरीके से पेश करेगी।'
इस बड़ी बजट की फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण का किरदार निभा रहे हैं।