रामायण का ट्रेलर रिलीज, मुकेश छाबड़ा ने जताई खुशी; कही ये बड़ी बात
निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: द इंट्रोडक्शन- पार्ट 1' का ट्रेलर हाल ही में जारी हुआ है। इसे लेकर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं मिली-जुली हैं।
नितेश इस फिल्म में भगवान राम के वनवास और रावण से उनके युद्ध को बड़े पर्दे पर उतार रहे हैं। हालांकि, इसकी कास्टिंग को लेकर खूब बातें हो रही हैं।
खासकर, रावण की भूमिका में यश की आवाज को लेकर दर्शक बंटे हुए दिख रहे हैं, जो हर किसी को पसंद नहीं आई है।
कास्टिंग डायरेक्टर ने लोगों से मांगा समर्थन
कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छबड़ा ने दर्शकों से इस प्रोजेक्ट के जादू को महसूस करने और इसे समर्थन देने की अपील की है। हालांकि, हर कोई उनकी बात से सहमत नहीं दिख रहा।
साईं पल्लवी का सीता के रूप में दिखना कुछ लोगों को रास नहीं आया है। वहीं, ट्रेलर में हनुमान के किरदार में सनी देओल की गैरमौजूदगी ने भी लोगों को चौंका दिया है।
फिल्म की स्टार कास्ट में रणबीर कपूर (राम), रवि दुबे (लक्ष्मण), अरुण गोविल और लारा दत्ता जैसे कलाकार शामिल हैं।
'रामायण' कब होगी रिलीज?
मुकेश छबड़ा ने बताया कि इस प्रोजेक्ट पर उन्होंने 7 साल लगाए हैं और यह उनके लिए किसी जुनून से कम नहीं है।
फिल्म का पहला हिस्सा दिवाली 2026 को सिनेमाघरों में आएगा, जबकि दूसरा हिस्सा दिवाली 2027 को रिलीज होगा।