'रामायण' ने बनाया नया ग्लोबल रिलीज का रिकॉर्ड, इसने स्क्रीन पर बिखेरेगी जलवा
इस दिवाली एक बहुत बड़ी खबर आ रही है। नितेश तिवारी की 'रामायण' इस बार पर्दे पर उतरने को तैयार है और इसे दुनिया भर में 59 हजार से भी ज्यादा स्क्रीन्स पर दिखाया जाएगा।
यह केवल एक बड़ी फिल्म की रिलीज नहीं, बल्कि एक विश्वस्तरीय घटना साबित होगी। सोनी पिक्चर्स इसे भारत के बाहर 50 हजार से ज्यादा स्क्रीन्स पर और भारत में करीब 9 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज करने जा रहा है।
ये है 'रामायण' की स्टार कास्ट
यह फिल्म 'पुष्पा 2' और 'RRR' जैसी पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्मों को स्क्रीन्स के मामले में काफी पीछे छोड़ चुकी है। यहां तक कि यह 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' जैसी हॉलीवुड की बड़ी फिल्म से भी आगे निकल गई है।
फिल्म की कास्ट भी बेहद शानदार है। इसमें रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में दिखेंगे, साई पल्लवी माता सीता बनेंगी, यश रावण की भूमिका निभाएंगे और सनी देओल हनुमान जी के रूप में नजर आएंगे।
ब्रह्मा AI की मदद से इसे 50 भाषाओं में डब किया जाएगा, साथ ही इमैक्स जैसे प्रीमियम फॉर्मेट्स में भी इसे दर्शक देख पाएंगे।
फिल्म का पहला हिस्सा 6 नवंबर को रिलीज होगा, जबकि दूसरा हिस्सा दिवाली 2027 को आएगा। भारतीय सिनेमा के लिए यह फिल्म कई नए रिकॉर्ड बनाएगी।