'रामायण' का जटायु-रावण युद्ध सीन उड़ा देगा आपके होश, दृश्य को बनाने में लगे 6 साल
मनोरंजन
निर्देशक नितेश तिवारी ने हाल ही में बताया कि उनकी आने वाली फिल्म 'रामायण' में जटायु और रावण के बीच की बड़ी लड़ाई वाला सीन तैयार करने में सांड़े 6 साल लग गए।
इस एक सीन के लिए हजारों कलाकारों और तकनीकी विशेषज्ञों ने एक साथ काम किया, क्योंकि यह महाकाव्य के सबसे खास पलों में से एक है।
नितेश ने रचनात्मकता को तकनीकी कौशल के साथ जोड़ा
नितेश ने हर छोटी बात की योजना बनाने में पूरी जान लगा दी, ताकि लड़ाई न सिर्फ असली लगे बल्कि देखने में भी शानदार हो।
उनकी यह लगन दिखाती है कि 'रामायण' जैसी महान कथा को आज की पीढ़ी के दर्शकों के लिए एक नया रूप देने में कितनी मशक्कत करनी पड़ती है।