NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशियाई खेल
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    वनडे विश्व कप 2023
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / नीता अंबानी के बैग की कीमत 2 करोड़ रुपये से ज्यादा, जानिए क्या है इसमें खास
    नीता अंबानी के बैग की कीमत 2 करोड़ रुपये से ज्यादा, जानिए क्या है इसमें खास
    1/8
    मनोरंजन 1 मिनट में पढ़ें

    नीता अंबानी के बैग की कीमत 2 करोड़ रुपये से ज्यादा, जानिए क्या है इसमें खास

    लेखन स्वाति पाण्डेय
    Jun 29, 2019
    04:12 pm
    नीता अंबानी के बैग की कीमत 2 करोड़ रुपये से ज्यादा, जानिए क्या है इसमें खास

    सेलीब्रिटीज़ हमेशा महंगे ब्रान्ड्स का ही इस्तेमाल करते हैं। वह इस चीज का खासा ख्याल रखते हैं कि उनका फैशन, बैग, या रूटीन की कोई भी चीज हो यूनिक ही हो। फैन्स को भी उनका ये अंदाज पसंद आता है और उनके बारे में जानने में दिलचस्पी बनी रहती है। ऐसे में हाल ही में रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें सबसे अधिक चर्चा का विषय है उनका बैग।

    2/8

    कपूर बहनों से लंदन में मिलीं थी नीता

    दरअसल, हाल ही में नीता ने करीना कपूर और करिश्मा कपूर से लंदन में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सफेद रंग की ड्रेस पहनी हुई थी। नीता की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही थीं। तस्वीर में जिसने सबका ध्यान खींचा वो था नीता का 'हर्मीस बिर्किन (Hermes Birkin)' का बैग। इस बैग की कीमत जानकर हम भी चौंक गए थे और शायद आप भी चौंक ही जाएंगे।

    3/8

    नीता के बैग में जड़े हैं 240 डायमंड

    इकॉनामिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, नीता के इस बैग में एक या दो नहीं बल्कि पूरे 240 डायमंड जड़े हुए हैं। इसमें 18 कैरेट व्हाइट गोल्ड भी लगा हुआ है। इस बैग की कुल कीमत 2.6 करोड़ रुपये है। बता दें कि नीता का ये बैग हिमालय में पाए जाने वाले मगरमच्छ की स्कीन से बना हुआ है। नीता का यह बैग देखने में काफी खूबसूरत और आकर्षक भी है।

    4/8

    नीता अंबानी के साथ करिश्मा और करीना

    Wonderful afternoon ❤️❤️ #londondiaries🇬🇧

    A post shared by therealkarismakapoor on Jun 18, 2019 at 8:33am PDT

    5/8

    दुनिया के सबसे मंहगे बैग की लिस्ट में शुमार हर्मीस बिर्किन

    बता दें कि दुनिया के सबसे महंगे हैंडबैग्स में 'हर्मीस बिर्किन (Hermes Birkin)' ब्रान्ड का नाम शुमार है। इस बैग को 'द 2015 हिमालय निलोटिकस क्रोकोडाइल बिर्किन 35' नाम दिया गया है। साल 2017 में सफेद हिमालय क्रोकोडाइल डायमंड स्टाइल बैग क्रिस्टीज की नीलामी हुई थी। इस नीलामी में यह 2.6 करोड़ में बिका था। नीलामी में इसे "एक असाधारण, मैट व्हाइट हिमालय निलोटिकस मगरमच्छ हीरा बिर्किन" के रूप में वर्णित किया था।

    6/8

    अभिनेता, गायक जेन बिर्किन के नाम पर पड़ा इसका नाम

    'हर्मीस बिर्किन (Hermes Birkin)' का नाम अभिनेता, गायक जेन बिर्किन के नाम पर रखा गया है। यह ब्राण्ड मशहूर हस्तियों और हॉलीवुड कलाकारों के बीच काफी लोकप्रिय है। अपनी मंहगी कीमत की वजह से भी यह ब्रान्ड काफी फेमस है।

    7/8

    नीता के पास 40 लाख की साड़ी

    वहीं, यह पहली बार नहीं है कि नीता के मंहगे शौक की चर्चा हो रही हो। नीता के शौक काफी रॉयल हैं। बैग के अलावा, नीता महंगी घड़ियों, कार और ज्वैलरी की भी दीवानी हैं। नीता के पास कई रॉयल कारें हैं। उनकी मनपसंद कार मेबेक है जिसकी कीमत दस करोड़ रुपये है। हाल ही में एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि उनके पास एक साड़ी है जिसकी कीमत 40 लाख है।

    8/8

    तीन लाख के कप में नीता पीती हैं चाय

    इन सबके अलावा नीता के पास एक प्राइवेट जेट भी है। इस जेट को उनके पति मुकेश अंबानी ने नीता को उनके 44वें जन्मदिन पर गिफ्ट किया था। इस जेट की कीमत करीब 390 करोड़ रुपये आंकी गई। कहा जाता है कि नीता अपनी ड्रेस और जूते कभी रिपीट नहीं करतीं। बता दें कि नीता जापान के क्रॉकरी ब्रांड 'नोरिटेक' के कप में चाय पीती हैं। इसकी कीमत तीन लाख रुपये है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    मुकेश अंबानी
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    करीना कपूर
    नीता अंबानी

    मुकेश अंबानी

    एक समय दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक रहे अनिल अंबानी नहीं रहे अरबपति रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर
    भारत की दूसरी सबसे लोकप्रिय कंपनी बनी रिलायंस जियो, तीसरे नंबर पर पेटीएम भारत की खबरें
    लोकसभा चुनाव: चौथे चरण में इन 5 सीटों पर दिलचस्प मुकाबला, दिग्गजों की किस्मत दांव पर बिहार
    मुंबई की लोकसभा सीट के लिए मुकेश अंबानी ने किया कांग्रेस उम्मीदवार मिलिंद देवड़ा का समर्थन मुंबई

    बॉलीवुड समाचार

    'नच बलिए 9' को सलमान करेंगे होस्ट, दीपिका-रणवीर होंगे शो के पहले गेस्ट! दीपिका पादुकोण
    कंगना-राजकुमार की 'मेंटल है क्या' का बदल गया नाम, इस तारीख को रिलीज़ होगी फिल्म मनोरंजन
    तमन्ना भाटिया ने मौनी रॉय को किया रिप्लेस, 'बोले चूड़ियाँ' में नवाज के साथ करेंगी अभिनय मनोरंजन
    मल्लिका शेरावत ने किया खुलासा, कहा- किसी हीरो को डेट नहीं किया, इसलिए फिल्में नहीं मिली मनोरंजन

    मनोरंजन

    जानें कैसे प्रियंका चोपड़ा जोनास बनीं 200 करोड़ रुपये की मालकिन हॉलीवुड समाचार
    मेघना गुलजार की फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की बायोपिक में दिखेंगे विक्की कौशल, ऑउट हुआ लुक बॉलीवुड समाचार
    अभिनेत्री और फिल्ममेकर विजया निर्मला का निधन, उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू ने जताया शोक बॉलीवुड समाचार
    करण जौहर ने की 'दोस्ताना 2' की ऑफिशियल घोषणा, स्टारकास्ट का भी किया खुलासा बॉलीवुड समाचार

    करीना कपूर

    नेटफ्लिक्स की 'गिल्टी' में दिखेंगी कियारा आडवाणी, करण जौहर करेंगे निर्माण करण जौहर
    करिश्मा कपूर का जन्मदिन मनाने मलाइका अरोड़ा संग लंदन पहुंचे अर्जुन कपूर! बॉलीवुड समाचार
    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों की फ़िटनेस का राज है योग, आप भी करें बॉलीवुड समाचार
    #WorldMusicDay: करीना से ऋतिक तक वो स्टार्स जिन्होंने अपनी फिल्मों में की सिंगिग बॉलीवुड समाचार

    नीता अंबानी

    नीता अंबानी ने बहू श्लोका को मुंह दिखाई में दिया करोड़ों का हार, जानें कीमत बॉलीवुड समाचार
    आखिर भाई आया भाई के काम, मुकेश अंबानी ने अनिल अंबानी को जेल जाने से बचाया मुकेश अंबानी
    दुनिया के पाँच सबसे महँगे मोबाइल फोन, कीमत जानकार उड़ जाएँगे आपके होश मुकेश अंबानी
    काला धन कानून के तहत आयकर विभाग ने अंबानी परिवार को भेजा नोटिस- रिपोर्ट मुकेश अंबानी
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023