NMACC इवेंट में नीता अंबानी का दिखा खूबसूरत अंदाज, जानें कब खुलेगी 'द लाइब्रेरी'
नीता अंबानी ने NMACC में 'द लाइब्रेरी' नाम से एक नई जगह शुरू करने का ऐलान किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी और इसे एक ऐसा 'डायनामिक स्पेस' बताया जहां किताबें, बातचीत, खाना और कई अनुभव एक साथ जुड़ेंगे।
इस मौके पर उन्होंने कहा, "एक बिल्कुल नई कहानी शुरू होने वाली है। पढ़ने का सुख, अच्छी बातें, बढ़िया खाना और शानदार अनुभव, ये सब एक ही छत के नीचे मिलेंगे। यह मेरे बचपन की याद दिलाता है। NMACC में 'द लाइब्रेरी' में आप सबका स्वागत करने का बेसब्री से इंतजार है।"
'द लाइब्रेरी' 1 नवंबर को खुलेगी
'द लाइब्रेरी' 1 नवंबर से शुरू होगी। इसका प्रवेश द्वार एक खुली किताब और तितलियों से सजा होगा, जो ज्ञान और कल्पना के संगम का प्रतीक बनेगा।
नीता को उम्मीद है कि यह जगह लोगों के लिए पढ़ने, अपने विचार साझा करने और साथ मिलकर कला का लुत्फ उठाने की एक आरामदायक जगह बन पाएगी।
उनके शब्दों में, "एक बिल्कुल नई कहानी शुरू होने वाली है। पढ़ने का सुख, अच्छी बातें, बढ़िया खाना और शानदार अनुभव, ये सब एक ही छत के नीचे मिलेंगे। यह मेरे बचपन की याद दिलाता है। NMACC में 'द लाइब्रेरी' में आप सबका स्वागत करने का बेसब्री से इंतजार है।"