क्या 'कल हो ना हो' का रीमेक बनाने जा रहे हैं निर्देशक निखिल आडवाणी? इस वजह से लोगों ने लगाए कयास
मनोरंजन
फिल्म निदेशक निखिल आडवाणी अपनी साल 2003 की फिल्म 'कल हो ना हो' पर बात कर रहे हैं। उनका मानना है कि आज के दर्शकों के लिए इस फिल्म को थोड़ा और नए अंदाज में पेश करने की जरूरत है।
उन्होंने बताया कि फिल्म के कुछ मजाक, जैसे कांताबेन वाले, अब के जमाने में सही नहीं लगते हैं। यहां तक कि उन्होंने तो मजाक-मजाक में यह भी कह दिया कि अगर फिल्म दोबारा बनती है, तो शायद अमन (शाहरुख खान) और रोहित (सैफ अली खान) के बीच एक रोमांटिक कहानी दिखाई जा सकती है।
निखिल ने नैना की गैरमौजूदगी पर दर्शकों के सवाल पर किया गौर
निखिल मानते हैं कि फिल्म की जान तो अमन और रोहित का रिश्ता ही था। उन्होंने बताया, 'मेरे लिए फिल्म वहीं खत्म हो गई थी, जब अमन और रोहित ने एक-दूसरे से एक वादा किया था।'
साथ ही उन्होंने यह भी जिक्र किया कि आजकल दर्शक ये सवाल भी उठाते हैं कि उस अहम बातचीत में नैना (प्रीति जिंटा) क्यों मौजूद नहीं थीं।