Loading...
'रामायण': निकिता रावल बोलीं- रणबीर कपूर 'राम' बनने के लायक नहीं, उनका बायकॉट होना चाहिए
निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर साधा निशाना

'रामायण': निकिता रावल बोलीं- रणबीर कपूर 'राम' बनने के लायक नहीं, उनका बायकॉट होना चाहिए

Aug 05, 2026
01:59 pm

क्या है खबर?

नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर 'श्रीराम' के किरदार में नजर आएंगे। इस पवित्र किरदार को निभाने के लिए वह पहले ही आलोचनाओं का शिकार हो चुके हैं। अब निकिता रावल भी फिल्म में उनकी कास्टिंग पर सवाल उठाते दिखी हैं। अभिनेत्री ने कहा कि रणबीर भगवान राम जैसे आदर्श व्यक्तित्व के रोल में बिल्कुल फिट नहीं बैठते, क्योंकि उन्होंने अपने पुराने इंटरव्यू में बीफ खाने की बात स्वीकारी थी। उन्होंने कहा कि रणबीर को माफी मांगनी चाहिए।

असहमति

निकिता ने कहा कि रणबीर इस किरदार के लिए उपयुक्त नहीं

बॉलीवुड मैस्कॉट से बातचीत में, अभिनेत्री ने कहा, "भगवान राम का किरदार रणबीर के लिए बिल्कुल भी उपयुक्त नहीं है। जो व्यक्ति गोमांस खाता है और जिसका चरित्र इतना नीच है, वह भगवान राम के मूल्यों और चरित्र को कैसे समझेगा? फिल्म निर्माता सिर्फ व्यापार कर रहे हैं; वे सिर्फ पैसे के बारे में सोच रहे हैं। यह लाखों लोगों की आस्था और स्वयं भगवान राम का अपमान है। सभी सनातनवासी कहां हैं? कोई भी आवाज क्यों नहीं उठा रहा?"

मांग

अपने पुराने बयान पर रणबीर माफी मांगे

उन्होंने रणबीर के बीफ वाले बयान पर कहा, "अगर उन्हें लगता है कि उन्होंने गलती की है, तो उन्हें माफी मांगनी चाहिए। हम माफ करना जानते हैं। यह भारत है यहां लोगों को माफ कर दिया जाता है।"

निकिता ने कहा कि उनके हिसाब से रणबीर का बायकॉट होना चाहिए और वह boycottranbirkapoor चलाती रहेंगी।

उन्होंने कहा, "जिस व्यक्ति ने लाखों लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई, वह अब 'राम' की भूमिका निभा रहा है। रणबीर का बहिष्कार करें।"

ADVERTISEMENT

बयान

रणबीर ने बीफ को लेकर क्या कहा था?

रणबीर से जुड़ा बीफ विवाद फूड क्रिटिक कुणाल विजयकर के एक पुराने प्रमोशनल इंटरव्यू से जुड़ा है।

इसमें अभिनेता ने अपने खाने की आदतों के बारे में बात की थी और लाल मांस के प्रति अपनी पसंद बताते हुए खुद को "बीफ का बड़ा शौकीन" बताया था।

जब 'रामायण' में उनके श्रीराम बनने का ऐलान हुआ, तो इसी वायरल इंटरव्यू को लेकर उनकी आलोचना हुई थी।

फिलहाल, निकिता के आरोपों पर रणबीर की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

ADVERTISEMENT