LOADING...
'धुरंधर 2' में क्या गलती कर बैठे थे निर्देशक आदित्य धर? भेजना पड़ा नया वर्जन
'धुरंधर 2' में हुई गलती को निर्माताओं ने सुधारा

'धुरंधर 2' में क्या गलती कर बैठे थे निर्देशक आदित्य धर? भेजना पड़ा नया वर्जन

Mar 30, 2026
04:30 pm

क्या है खबर?

रणवीर सिंह की हालिया रिलीज फिल्म 'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। फिल्म से जुड़ी कई तस्वीरें और दृश्य सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। इसी क्रम में, प्रशंसकों ने फिल्म में हुई एक छोटी सी गलती को पकड़ लिया, जिसके चलते मीम्स की बाढ़ आ गई। हालांकि निर्देशक आदित्य धर ने तुरंत उस गलती पर ध्यान दिया और उसे सुधारते हुए सिनेमाघरों को संशोधित वर्जन भेज दिया है।

चूक

'धुरंधर 2' के एक दृश्य में हुई थी बड़ी चूक

दरअसल, एक प्रशंसक ने फिल्म से जसकीरत सिंह रंगी (रणवीर सिंह) और गुरबाज सिंह उर्फ ​​पिंडा (उदयबीर संधू) का एक्शन दृश्य साझा किया था। इस दौरान शीशे के प्रतिबिंब में कुछ सेकेंड के लिए कैमरामैन दिखाई देता है। हालांकि फिल्म निर्माताओं ने इस गलती को अब सुधार लिया है। इस बारे में बताते हुए सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा से कहा, "देशभर के सिनेमाघरों को फिल्म की संशोधित कॉपियां भेजी गईं और उन्हें तुरंत प्रदर्शित करने के लिए कहा गया है।"

फिल्म

"कभी-कभी गलतियां हो जाती हैं"

सूत्र ने कहा, "इतनी बड़ी फिल्म बनाते समय, आपको कई पहलुओं का ध्यान रखना पड़ता है। कभी-कभी गलतियां हो जाती हैं। हॉलीवुड फिल्मों में भी ऐसी कई गलतियां दिखती हैं। आदित्य धर और उनकी टीम ने इस गलती को सुधारा, यह सराहनीय है।" बता दें, 'धुरंधर 2' दिसंबर, 2025 में रिलीज फिल्म 'धुरंधर' का सीक्वल है। 19 मार्च को रिलीज हुई फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा दी है और 800 करोड़ से ज्यादा कारोबार कर लिया है।

Advertisement