LOADING...
बॉक्स ऑफिस: 'धुरंधर 2' पहुंची 800 करोड़ के पार, 'KGF 2' को छोड़ा पीछे
'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस: 'धुरंधर 2' पहुंची 800 करोड़ के पार, 'KGF 2' को छोड़ा पीछे

Mar 30, 2026
09:55 am

क्या है खबर?

बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' का बोलबाला देखने को मिल रहा है। फिल्म ने वीकेंड पर ताबड़तोड़ कमाई से फिर साबित कर दिया है कि इसकी रफ्तार अभी रुकने वाली नहीं है। सुनामी की लहर बनकर इसने 11वें दिन में आखिरकार 800 कराेड़ रुपये का शानदार आंकड़ा पार कर लिया है। इसी के साथ साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म 'KGF 2' को तगड़ी मात दे डाली है। आइए जानते हैं फिल्म का कुल कारोबार।

कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' की कमाई

सैकनिल्क के मुताबिक, 'धुरंधर 2' के लिए वीकेंड का सफर बेहद शानदार साबित हुआ है। इसने रिलीज के 10वें दिन, यानी शनिवार को 75.22 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि 11वें दिन में आकर 81.51 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसी के साथ फिल्म की कुल नेट कमाई 846.87 करोड़ रुपये हो गई है। 'धुरंधर 2' का बोलबाला दुनियाभर में भी देखने को मिल रहा है, जिसकी बदौलत इसने अब तक 1,361.95 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।

टक्कर

'धुरंधर 2' ने 'KGF: चैप्टर 2' को छोड़ा पीछे

'धुरंधर 2' ने अपनी शानदार सफलता से अब तक कई फिल्मों को धूल चटाकर रख दी है। दुनियाभर के कारोबार में इसने यश की फिल्म 'KGF: चैप्टर 2' (लगभग 1,250 करोड़) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दूसरी ओर, 'धुरंधर 2' की आंधी में, पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' के कदम बुरी तरह से लड़खड़ा गए हैं। इसने 11वें दिन 1.03 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जिसके बाद इसकी कुल कमाई 69.94 करोड़ रुपये हो पाई है।

Advertisement