'मुसाफिर कैफे' से 'नागबंधम' तक, OTT पर आईं ये नई वेब सीरीज और फिल्में
क्या है खबर?
अगर आप इस सप्ताहांत कुछ नया और दिलचस्प देखने का मन बना रहे है तो आपके लिए यह वीकेंड बेहद खास रहने वाला है। 'आदर्श बाल विद्यालय' से लेकर 'मुसाफिर कैफे' तक कई शानदार वेब सीरीज और फिल्में OTT प्लेटफॉर्म्स पर स्ट्रीम हो चुकी हैं। कॉमेडी, ड्रामा, रोमांस और सस्पेंस से भरपूर ये नई रिलीज आपका वीकेंड पूरी तरह से मजेदार बनाने के लिए तैयार हैं। आइए जानते हैं इस हफ्ते रिलीज हुए शोज और फिल्मों के बारे में।
#1 & #2
'मुसाफिर कैफे' और 'आदर्श बाल विद्यालय'
रोमांटिक ड्रामा सीरीज 'मुसाफिर कैफे' 24 जुलाई को रिलीज हुई है। इसे आप OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। इसमें विक्रांत मैसी के साथ-साथ वेदिका पिंटो और महिमा मकवाना मुख्य भूमिका में हैं।
कॉमेडी-ड्रामा सीरीज 'आदर्श बाल विद्यालय' 24 जुलाई से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। इसमें केके मेनन, अर्चना पूरन सिंह और नवीन कस्तूरिया मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसकी कहानी अव्यवस्थित सरकारी स्कूल के इर्द-गिर्द घूमती है।
#3 & #4
'ईगो रमन' और 'नागबंधम'
तमिल फिल्म 'ईगो रमन' को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। यह 24 जुलाई से स्ट्रीम हो रही है। यह कहानी एक सिविल सेवा अभ्यर्थी और एक घमंडी स्कूल प्रिंसिपल के बीच टकराव को दिखाती है।
तेलुगु माइथोलॉजिकल फैंटेसी फिल्म 'नागबंधम' सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब OTT प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर आ गई है। महेश मांजरेकर और जगपति बाबू की ये सीरीज 24 जुलाई से स्ट्रीम हो रही है।
जानकारी
'कॉन सिटी'
तमिल कॉमेडी-ड्रामा सीरीज 'कॉन सिटी' 24 जुलाई को रिलीज हुई है। तमिल, हिंदी, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में आई इस सीरीज को आप OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। इसमें अर्जुन दास, अन्ना बेन और वदिवुक्करासी अहम किरदार में हैं।