Page Loader
'एनिमल' के इस सीन पर विवाद, महिलाओं ने निर्देशक संग रणबीर कपूर को भी लगाई लताड़
संदीप रेड्डी वांगा की रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म 'एनिमल' के इस सीन को लेकर हुआ बवाल

'एनिमल' के इस सीन पर विवाद, महिलाओं ने निर्देशक संग रणबीर कपूर को भी लगाई लताड़

Dec 03, 2023
03:58 pm

क्या है खबर?

रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। महज 2 दिन में यह फिल्म 100 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। एक तरफ जहां फिल्म वाहवाही लूट रही है, वहीं सोशल मीडिया पर इसे कई दृश्यों के चलते ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ रहा है। फिलहाल इसके पैड वाले सीन पर विवाद खड़ा हो गया है, जिसे लेकर रणबीर और फिल्म के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा लोगों के निशाने पर हैं।

सीन

पहले जानिए किस सीन पर हो रहा विवाद?

फिल्म के एक सीन में रणबीर अपनी पत्नी बनीं रश्मिका मंदाना पर चिल्लाते हैं कि कैसे वह हर महीने अपने पीरियड्स (मासिक धर्म) के बारे में शिकायत करती है और उसका रोना रोती है, जबकि वह सर्जरी के बाद साथ में यूरिन बैग लेकर घूमते हैं और दिनभर में 50 डाइपर बदलते हैं। रणबीर बोलते हैं, "महीने में 4 बार पैड चेंज करने के लिए इतना नाटक करती है तू, मैं रोज 50 बार डाइपर बदलता हूं।"

ट्रोलिंग

निर्देशक पर साधा निशाना

रणबीर का अपनी सर्जरी के बाद आईं समस्याओं की तुलना पीरियड्स से करना कुछ महिलाओं को नागवार गुजर रहा है। एक ने लिखा, 'वांगा किस ब्रांड का गांजा लेते हैं, बस यह जानना चाहती हूं। 1 महीने में 4 पैड नहीं, बल्कि यह जीवन में 11 से 59 की उम्र तक 5 दिनों में कम से कम हर दिन 4 पैड की बात है। कुछ बुनियादी ज्ञान रखें। भगवान जानें आप अपने परिवार की महिलाओं संग कैसा व्यवहार करते हैं?'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

नाराजगी

"क्या पैड बदलना नाटक होता है?"

एक ने लिखा, '4 बार पैड बदलने का नाटक करती है? यह बहुत अजीब है। यह बस 4 दिन की नहीं, बल्कि हर महीने की बात है।' एक ने लिखा, 'डायलॉग में पीरियड्स का जिक्र करने की जरूरत ही क्या थी, जब जानकारी पूरी थी ही नहीं। महिला को हर महीने रक्तस्राव होता है और वह मरती नहीं है, लेकिन वह खुले घाव पर 50 पैड बदलने के विचार से मर रहा है। क्या बकवास बात है?'

भड़ास

लगाया महिलाओं का अपमान करने का आरोप

एक महिला लिखती हैं, 'भाई कोई 'एनिमल' के लेखक को बताओ कि महिलाएं महीने में नहीं, 1 दिन में 4 पैड बदलती हैं।' एक ने लिखा कि जो लोग 'एनिमल' को पसंद कर रहे हैं, वे फिल्म की तरह ही दयनीय हैं। उन्हें केवल पैड बदलना चाहिए महीने में 4 बार भी और दिन में 50 बार भी। कितना बड़ा अपमान है हे भगवान! किसी लड़की की जिंदगी में ऐसा लड़का ना आए। लोग कैसे इसे पसंद कर रहे हैं?

जानकारी

1 दिसंबर को रिलीज हुई 'एनिमल'

'एनिमल' 1 दिसंबर को 'सैम बहादुर' के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन 22 करोड़ रुपये कमाए। इसकी कुल कमाई 130 करोड़ रुपये को पार कर गई है। बॉबी देओल ने फिल्म में विलेन की भूमिका निभाई है।

पोल

क्या आपको भी 'एनिमल' में पैड वाले सीन से दिक्कत है?