MiG-21 को आखिरी सलाम, नेटफ्लिक्स की 'द लास्ट सैल्यूट' ने दुनियाभर में बटोरीं सुर्खियां
नेटफ्लिक्स एक नई डॉक्यूमेंट्री 'द लास्ट सैल्यूट' लेकर आ रहा है। यह डॉक्यूमेंट्री MiG-21 और भारतीय वायु सेना के गहरे रिश्ते की कहानी बताती है, साथ ही उन पायलट के अनुभव भी इसमें शामिल हैं, जिन्होंने इसे उड़ाया।
'ऑपरेशन सफेद सागर' की शानदार कामयाबी के बाद, यह सीरीज लगातार 2 हफ्तों से ग्लोबल टॉप 10 नॉन-इंग्लिश टीवी शोज में अपनी जगह बनाए हुए है।
इतना ही नहीं, यह 40 से ज्यादा देशों की टॉप 10 लिस्ट में शामिल है और 10 देशों में तो इसने पहले नंबर पर जगह बनाई है।
कुशल निर्देशित कर रहे हैं भारतीय वायु सेना (IAF) को समर्पित ये फिल्म
'द लास्ट सैल्यूट' आइकॉनिक MiG-21 फाइटर जेट को एक दिल छू लेने वाली विदाई देती है। भारतीय वायु सेना से रिटायर होने से पहले, यह इसकी आखिरी उड़ान को एक खास सम्मान देती है।
कुशल श्रीवास्तव ने इस डॉक्यूमेंट्री का निर्देशन किया है, जो 26 अगस्त को रिलीज होगी। इसमें भारतीय वायु सेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह और उन जाबांज पायलट्स की कहानियां शामिल हैं, जिन्होंने सालों तक MiG-21 उड़ाया है।
नेटफ्लिक्स इंडिया की सीरीज हेड तान्या बमी के मुताबिक, '26 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर आ रही 'द लास्ट सैल्यूट', भारतीय वायु सेना के साथ MiG-21 के 62 सालों के सफर को एक सच्ची श्रद्धांजलि है। साथ ही, यह उन पायलट की पीढ़ियों को भी समर्पित है, जिनके लिए यह सिर्फ एक विमान नहीं, बल्कि उससे कहीं बढ़कर था।'