इस हफ्ते OTT पर मचेगा धमाल, 'धमाल 4' के साथ-साथ आ रही हैं ये फिल्में
अगर आप इस हफ्ते कुछ नया देखना चाहते हैं, तो OTT प्लेटफॉर्मस पर कॉमेडी, ड्रामा और थ्रिलर का जबरदस्त तड़का लगने वाला है।
नेटफ्लिक्स 'धमाल 4' के साथ अपनी जानी-मानी 'धमाल' टीम को एक बार फिर लेकर आ रहा है, जो दर्शकों को खूब हंसाएगी। इसके साथ ही, इन्फ्लुएंसर एलिक्स ईयरल की डॉक्यूसीरीज 'ईयरल मीट्स वर्ल्ड' भी रिलीज हो रही है।
किस OTT प्लेटफॉर्म पर आ रही है 'जगमई संगीतम्'
अमेजन प्राइम वीडियो पर तेलुगु म्यूजिकल ड्रामा 'जगमई संगीतम्' का प्रीमियर होगा। यह फिल्म सपनों को पूरा करने और पारिवारिक दबाव के बीच के संघर्ष को दिखाती है।
एप्पल टीवी पर 'मेडे' आएगी, जिसमें रायन रेनॉल्ड्स एक फंसे हुए नेवी पायलट की भूमिका में दिखेंगे। वहीं, जियो हॉटस्टार पर 'द कोर्ट' एक ऐसे वकील की कहानी है, जिसे बोलने में दिक्कत है और वह न्याय के लिए लड़ाई लड़ता है।
सोनी लिव की 'उन्माधम' में एक पुलिस अधिकारी अपनी एक्टिव ड्यूटी छोड़कर स्क्रीनराइटर बनने की अपनी महत्वाकांक्षा को पूरा करने का फैसला करता है।