'मुसाफिर कैफे' का ट्रेलर जारी, लव ट्रायएंगल के बीच फंसे विक्रांत मैसी की है कहानी
क्या है खबर?
विक्रांत मैसी की वेब सीरीज 'मुसाफिर कैफे' लंबे समय से लाेगों के बीच उत्सुकता बनाए हुए हैं। टीजर और इसके रोमांटिक गाने 'तेरा हुआ साहिबा' को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद, निर्माताओं ने इसका आधिकारिक ट्रेलर भी जारी कर दिया है। यह एक रोमांटिक ड्रामा सीरीज है, जो मशहूर लेखक दिव्य प्रकाश दुबे के उपन्यास 'मुसाफिर कैफे' पर आधारित है।रुचिर अरुण द्वारा निर्देशित इससे विक्रांत बतौर सह-निर्माता जुड़े हैं। उनके अलावा, इसमें वेदिका पिंटो और महिमा मकवाना भी हैं।
ट्रेलर
जानिए कब और कहां दस्तक देगी ये सीरीज
सीरीज की कहानी प्यार, अधूरेपन, यादों और खुद की तलाश के इर्द-गिर्द बुनी गई है।
यह 3 मुसाफिरों चंदर (विक्रांत), सुधा (वेदिका) और प्रीति (महिमा) से मिलवाती है, जो पहाड़ों के बीच एक-दूसरे से टकराते हैं। मोड़ तब आता है, जब चंदर खुद को इन दोनों के बीच प्यार में फंसा हुआ पाता है।
'मुसाफिर कैफे' जिदंगी में आने वाले ठहराव और शांत समझदारी वाले रिश्ते को दिखाने का वादा करती है।
इसका प्रीमियर 24 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर होगा।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए ट्रेलर
Kuch humsafar manzil tak nahi rukte, bas kahaani bann kar reh jaate hain 🏔️💌 pic.twitter.com/0xb4zgXRy7
— Netflix India (@NetflixIndia) July 14, 2026