Loading...
'ऑपरेशन सफेद सागर' का ट्रेलर जारी, भारतीय वायुसेना के सबसे मुश्किल युद्ध को दिखाएगी सीरीज

'ऑपरेशन सफेद सागर' का ट्रेलर जारी, भारतीय वायुसेना के सबसे मुश्किल युद्ध को दिखाएगी सीरीज

Jul 20, 2026
06:34 pm

क्या है खबर?

नेटफ्लिक्स ने अपनी बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज 'ऑपरेशन सफेद सागर' का ऐलान साल की शुरुआत में किया था। पिछले हफ्ते इसका टीजर रिलीज किया गया, जिसने दर्शकों के बीच उत्साह और चर्चा को जन्म दिया था। अब इसका धमाकेदार ट्रेलर भी जारी कर दिया गया है। ओनी सेन के निर्देशन में बनी ये सीरीज, 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना के सबसे मुश्किल मिशन को दिखाएगी। इसका निर्माण अभिजीत सिंह परमार और कुशल श्रीवास्तव ने मिलकर किया है।

रिलीज

जानिए कैसा है 'ऑपरेशन सफेद सागर' का ट्रेलर

'ऑपरेशन सफेद सागर' का ट्रेलर 'गोल्डन एरोज स्क्वाड्रन' की अनकही कहानी को दिखाता है।

ये सीरीज सिर्फ युद्ध नहीं दिखाती, बल्कि उन फाइटर पायलटों की कहानी बताती है जिन्होंने करीब 16,000 फीट से अधिक ऊंचाई पर नामुमकिन हालातों में मिशन को अंजाम दिया था।

सीरीज में सिद्धार्थ, जिमी शेरगिल, दीया मिर्जा, मिहिर आहूजा, अभय वर्मा, प्राजक्ता कोली, अमृता बागची, तारुक रैना, अर्णव भसीन और आदिल हुसैन जैसे कलाकार हैं।

इसका प्रीमियर 7 अगस्त, 2026 को नेटफ्लिक्स पर किया जाएगा।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए ट्रेलर

ADVERTISEMENT