फिल्म 'मीठे में क्या है' का ट्रेलर जारी, इमोशन-ड्रामा और पारिवारिक हंगामे से है भरपूर
क्या है खबर?
नेटफ्लिक्स ने अपनी आगामी फिल्म 'मीठे में क्या है' का ट्रेलर जारी कर दिया है। ऋत्विक भौमिक और रोहिणी हट्टंगड़ी अभिनीत यह एक मनोरंजक पारिवारिक ड्रामा है, जिसके जरिए राधिका बंसल तौर निर्देशक डेब्यू कर रही हैं। इसका निर्माण अजीत मोहन ने उत्थान कैपिटल के बैनर तले किया है। आयशा रजा मिश्रा, अभय कौल, तराना राजा, गौरव के शर्मा, विक्रम बख्शी जैसे कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं। ट्रेलर के साथ इसकी रिलीज तारीख भी सामने आ गई है।
ट्रेलर
दिवाली पर पारिवारिक ड्रामा हंसने को करेगा मजबूर
'मीठे में क्या है' एक मध्यवर्गीय भारतीय परिवार की कहानी दिखाता है, जहां सभी रिश्तेदार दिवाली का त्योहार मनाने के लिए एक छत के नीचे एकत्रित होते हैं।
उनकी खुशियों में अप्रत्याशित मोड़ तब आता है, जब अचानक परिवार में एक शादी की घोषणा कर दी जाती है। इससे पूरे घर में उथल-पुथल मच जाती है। फिल्म का ट्रेलर रोजमर्रा के रिश्तों, जाने-पहचाने पारिवारिक माहौल और त्योहारों वाली वाइब देता है।
यह फिल्म 30 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए ट्रेलर
Meethe mein trailer hai 🥰✨ pic.twitter.com/JNiwee3ZPg
— Netflix India (@NetflixIndia) October 21, 2026