'ढिंडोरा सीजन 2' का धमाकेदार ट्रेलर जारी, टीटू मामा के स्वैग और कॉमेडी ने जीता दिल
क्या है खबर?
भुवन बाम की सुपरहिट वेब सीरीज 'ढिंडोरा' के दूसरे सीजन का धमाकेदार ट्रेलर जारी हो गया है। करीब 5 साल के लंबे इंतजार के बाद कॉमेडियन अपने आइकॉनिक किरदारों के साथ वापसी कर रहे हैं, जिसके लिए उनके फैंस का उत्साह सांतवें आसमान पर है। पिछले सीजन की तरह ही, 'ढिंडोरा 2' में भुवन भरपूर देसी ह्यूमर, भावनात्मक पारिवारिक ड्रामा और टीटू मामा के वन-लाइनर्स लेकर आए हैं। इस 8 एपिसोड वाली सीरीज का निर्देशन स्नेहा शेट्टी ने किया है।
ट्रेलर
जानिए कैसा है दूसरे सीजन का ट्रेलर और इसकी खासियत
ट्रेलर से पता चलता है कि इस बार कहानी के केंद्र में टीटू मामा हैं। उनके ऊपर 11 करोड़ रुपये के बड़े नुकसान का दबाव है और साथ ही उन्हें अपने ससुराल वालों के साथ रिश्ते सुधारने की जिम्मेदारी।
उनकी यही कोशिश घर में एक नए तूफान और जबरदस्त कॉमेडी को जन्म देती है।
सीरीज में संजीदा शेख, कंवलजीत सिंह, अनूप सोनी और हेमंत पांडे भी मौजूद हैं। इसका प्रीमियर 20 नवंबर, 2026 से नेटफ्लिक्स पर किया जाएगा।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए ट्रेलर
Season badla hai, harkatein nahi🥁📢😁 pic.twitter.com/w57GYcyKLV
— Netflix India (@NetflixIndia) November 13, 2026