Loading...
'ढिंडोरा सीजन 2' के साथ इस दिन लौटेंगे भुवन बाम, जानिए किस OTT पर होगा प्रीमियर
'ढिंडोरा सीजन 2' की रिलीज तारीख घोषित

'ढिंडोरा सीजन 2' के साथ इस दिन लौटेंगे भुवन बाम, जानिए किस OTT पर होगा प्रीमियर

Nov 05, 2026
10:26 am

क्या है खबर?

अभिनेता और कंटेंट क्रिएटर भुवन बाम अपने लोकप्रिय शो 'ढिंडोरा' का दूसरा सीजन ला रहे हैं। रोहित राज और भुवन द्वारा निर्मित इस नए सीजन के जरिए फिर टीटू मामा की धमाकेदार वापसी होगी और अन्य मनोरंजक किरदार दर्शकों को गुदगुदाते दिखेंगे। नेटफ्लिक्स ने साल की शुरुआत में शो के दूसरे सीजन का आधिकारिक ऐलान किया था। अब एक मजेदार प्रोमो वीडियो के साथ इसकी रिलीज तारीख का आधिकारिक ऐलान किया गया है।

प्रीमियर

इस दिन से दर्शकों का मनोरंजन करेगा 'ढिंडोरा 2'

'ढिंडोरा 2' की शुरुआत वहीं से होगी, जहां पहले सीजन का अंत हुआ था। इस बार कहानी टिटू मामा के अपने ससुराल वालों के साथ रिश्ते सुधारने की कोशिशों के इर्द-गिर्द बुनी गई है।

11 करोड़ रुपये के नुकसान से जूझते हुए और पारिवारिक रिश्तों के दांव पर लगे होने के कारण उनके सामने कई चुनौतियां खड़ी होंगी, जो हास्य का माहौल भी बनाएंगी।

शो का प्रीमियर 20 नवंबर, 2026 से नेटफ्लिक्स पर किया जाएगा।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए प्रोमो

ADVERTISEMENT