'वेडनेसडे' सीजन 3: पेरिस में ओर्टेगा का कहर, ईवा ग्रीन समेत ये सितारे मचाएंगे धमाल
नेटफ्लिक्स ने हाल ही में 'वेडनेसडे' सीजन 3 की पहली झलक दिखाई है। इस बार जेना ओर्टेगा का किरदार 'वेडनेसडे' मोटरसाइकिल और एफिल टॉवर के साथ पेरिस में नजर आएगा। इसके कैप्शन 'फ्रॉम पेरिस, विद ड्रेड' से इशारा मिलता है कि पिछले सीजन के बाद अब कहानी और भी रोमांचक मोड़ लेने वाली है। याद दिला दें कि पिछले सीजन का अंत 'वेडनेसडे' के अपने वेयरवोल्फ दोस्त एनिड को खोजने के लिए निकलने के साथ हुआ था।
'वेडनेसडे' सीजन 3 की शूटिंग शुरू, ईवा ग्रीन की एंट्री
इस शो की शूटिंग फरवरी 2026 से शुरू हो गई है। इस सीजन में कई नए चेहरे भी दिखाई देंगे। इनमें ईवा ग्रीन 'आंट ओफेलिया' की भूमिका में नजर आएंगी। उनके अलावा, विनोना राइडर और लीना हेडय भी रहस्यमयी किरदारों में नजर आएंगी, जिनके बारे में अभी ज्यादा खुलासा नहीं किया गया है। पहले सीजन की तरह ही एम्मा मायर्स, फ्रेड आर्मिसेन और खुद जेना ओर्टेगा भी इस नए सीजन में दर्शकों को फिर से देखने को मिलेंगे। टाइम बर्टन निर्देशन की बागडोर संभाल रहे हैं, जबकि अल्फ्रेड गॉफ और माइल्स मिलर इस शो का कामकाज देख रहे हैं।