नेटफ्लिक्स की नई सीरीज, दिखेगी रिश्तों के बिखराव की शानदार कहानी
नेटफ्लिक्स पर 'द फोर सीजन्स 2' का नया रीमेक आ चुका है। इस सीरीज की कहानी 3 ऐसे जोड़ों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनके हंसते-खेलते रिश्तों में तब भूचाल आ जाता है, जब उनका पार्टनर उन्हें छोड़कर किसी कम उम्र के इंसान के साथ अपनी नई जिंदगी शुरू कर लेता है।
इस नए सीजन की शुरुआत एक बड़े मोड़ के साथ होती है, जिसमें निक (स्टीव केयरॉल) की अचानक मौत हो जाती है। निक की इस बेवक्त मौत के बाद कहानी पूरी तरह बदल जाती है। अब निक की पत्नी ऐनी (केरी केनी-सिल्वर) और उनके करीबी दोस्त गहरे सदमे में हैं। वे सभी मिलकर इस मुश्किल घड़ी से उबरने और निक के बिना अपनी जिंदगी को एक बार फिर से पटरी पर लाने और आगे बढ़ने की जद्दोजहद कर रहे हैं।
सीजन 2 में कलाकार गम में डूबे
निक के इस तरह अचानक चले जाने से सभी कलाकार बेहद हैरान थे। डैनी का किरदार निभाने वाले कोलमैन डोमिंगो ने कहा कि ये उनके लिए 'दिल पर चोट' जैसा था। केट का किरदार निभाने वाली टीना फे ने भी बताया कि सबके लिए इस बदलाव को अपनाना कितना मुश्किल है। सीज़न 2 में दिखाया गया है कि कैसे केट और जैक इस दुख से उबरने के लिए एक-दूसरे का सहारा बन रहे हैं, वहीं डैनी और क्लाउड अपनी जिंदगी में नए मायने तलाशते हुए परिवार शुरू करने के बारे में विचार कर रहे हैं।