जानिए कब रिलीज होगी परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'शक'?
नेटफ्लिक्स ने अपनी नई वेब सीरीज 'शक: ट्रस्ट नो वन' का ट्रेलर जारी कर दिया है। इसके साथ ही अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इस सीरीज से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू कर रही हैं।
इस शो की कहानी एक ऐसी मां पर आधारित है, जो पिछले 9 साल से अपने लापता बच्चे की तलाश में है।
जैसे-जैसे वह इस मामले की गहराई में जाती है, उसे अपने करीबियों के छुपे हुए राज पता चलने लगते हैं और फिर वह हर किसी पर सवाल उठाने लगती है।
'शक' कब होगी रिलीज?
ट्रेलर सस्पेंस और इमोशन का जबरदस्त मेल दिखाता है। परिणीति ने बताया कि यह कहानी एक मां के मजबूत इरादों और उसके संघर्ष को करीब से दिखाती है।
परिणीति के साथ इस सीरीज में जेनिफर विंगेट, ताहिर राज भसीन, सोनी राजदान, हरलीन सेठी, अनूप सोनी और सुमीत व्यास जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में दिखेंगे।
इस सीरीज का निर्देशन रेन्सिल डी'सिल्वा ने किया है और इसे सिद्धार्थ पी मल्होत्रा के साथ मिलकर बनाया गया है। 'शक: ट्रस्ट नो वन' 24 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।