नेटफ्लिक्स ने 'साउथवर्स' किया लॉन्च, अब दुनिया देखेगी दक्षिण भारतीय सिनेमा का असली जादू
नेटफ्लिक्स ने अपना नया 'साउथवर्स' हब लॉन्च किया है। यह हब अब उसके होमपेज पर उपलब्ध है, जहां से दक्षिण भारतीय फिल्में और सीरीज खोजना बहुत आसान हो गया है।
दर्शक इसे भाषा के हिसाब से देख सकते हैं, जैसे तमिल, तेलुगु और मलयालम। साथ ही, वे अपनी पसंदीदा जॉनर, कलाकारों या फिर अपने मूड के अनुसार भी इन्हें चुन सकते हैं।
नेटफ्लिक्स ने यह खास पेशकश इसलिए की है ताकि दर्शक आसानी से क्षेत्रीय सिनेमा की बेहतरीन कहानियां में खो सकें।
साउथवर्स पर मिलेंगी ऐसी फिल्में
'साउथवर्स' पर 'पेड्डी' और 'महाराजा' जैसी क्षेत्रीय हिट फिल्में तो हैं ही, साथ ही नेटफ्लिक्स के अपने ओरिजिनल कंटेंट जैसे 'प्यार प्रेमा कल्याणम' और 'मेड इन कोरिया' भी देखने को मिलेंगे।
साल 2025 में नेटफ्लिक्स की भारत की टॉप 10 फिल्मों की सूची में हर हफ्ते कम से कम एक दक्षिण भारतीय फिल्म जरूर शामिल रही है।
यहां तक कि 'मेड इन कोरिया' जैसी फिल्म ने गैर-अंग्रेजी फिल्मों की सूची में दुनिया भर में नंबर 1 का स्थान भी हासिल किया था।
दर्शकों की इसी पसंद को देखते हुए, यह प्लेटफॉर्म अब इस तरह के कंटेंट पर और भी ज्यादा ध्यान दे रहा है।
उम्मीद है कि आने वाले समय में 'साउथवर्स' पर और भी ताजा कहानियां और जॉनर देखने को मिलेंगे।