नेटफ्लिक्स लेकर आ रहा 'लस्ट स्टोरीज' का तीसरा भाग, प्रीमियर की रिलीज तारीख तय
क्या है खबर?
नेटफ्लिक्स की चर्चित फिल्म 'लस्ट स्टोरीज' के तीसरे भाग का इंतजार लोगों को लंबे वक्त से है। ताजा अपडेट है कि तीसरी कड़ी के प्रीमियर की रिलीज तारीख तय कर ली गई है, जिससे यह इंतजार जल्द खत्म होगा। 4 नई छोटी, लेकिन भावनात्मक रूप से प्रभावशाली लघु फिल्मों के माध्यम से बनी 'लस्ट स्टोरीज' का पहला भाग 2018 में आया था, जबकि दूसरी कड़ी साल 2023 में रिलीज हुई थी। अब तीसरी कड़ी रिलीज के दरवाजे पर खड़ी है।
रिलीज
सितंबर में मनोरंजन करने के लिए तैयार 'लस्ट स्टोरीज 3'
बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, 'लस्ट स्टोरीज 3' का प्रीमियर 18 सितंबर, 2026 को नेटफ्लिक्स पर होगा।
अंतरराष्ट्रीय एमी पुरस्कार के लिए नामांकित इस एंथोलॉजी की तीसरी कड़ी का निर्देशन विक्रम आदित्य मोटवाने, किरण राव, शकुन बत्रा और विशाल भारद्वाज ने मिलकर किया है।
विक्रम के हिस्से वाली कहानी में, राधिका आप्टे, कोंकणा सेन शर्मा, विजय वर्मा और अभिषेक बनर्जी नजर आएंगे।
अन्य 3 कहानियों में अली फजल, राधिका मदान, सिद्धार्थ, अदिति राव हैदरी, गुरफतेह पीरजादा और सना थम्पी हैं।
कहानी
मानवीय संबंधों को विशिष्ट दृष्टिकोण से दिखाएगी फिल्म
'लस्ट स्टोरीज 3' के जरिए एक बार फिर वासना, प्रेम, रिश्तों और दमित इच्छाओं को दर्शकों के सामने परोसा जाएगा।
यह फिल्म लालसा और मानवीय संबंधों की जटिलताओं पर नए दृष्टिकोण को प्रस्तुत करेगी। निर्माताओं ने इसी साल फरवरी महीने में फिल्म की पहली झलक को जारी करते हुए इसका आधिकारिक ऐलान किया था।
फिलहाल, फिल्म की रिलीज को लेकर निर्माताओं की तरफ से आधिकारिक पुष्टि होने का इंतजार किया जा रहा है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पहली झलक
Sparks will fly. Hearts will race. These stories will surprise you yet again 👀
— Netflix India (@NetflixIndia) February 3, 2026
The award-winning series returns with four new directors, four new stories, and a whole lot of lust. Watch Lust Stories 3, coming soon, only on Netflix. #LustStories#LustStoriesOnNetflix… pic.twitter.com/CZ5H9BvuYp