कोंकणा सेन शर्मा की फिल्म 'एक्यूज्ड' की रिलीज तारीख जारी, इस OTT पर देगी दस्तक
क्या है खबर?
कोंकणा सेन शर्मा की आगामी थ्रिलर फिल्म 'एक्यूज्ड' का ऐलान कुछ दिन पहले किया गया था। अब इसकी रिलीज तारीख से पर्दा उठा दिया है। इसमें 'लापता लेडीज' वालीं अभिनेत्री प्रतिभा रांटा भी अपने अभिनय का हुनर दिखाने के लिए तैयार हैं। निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर दोनों अभिनेत्रियों का पोस्टर जारी किया है। साथ में स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म का खुलासा किया गया है। अनुभूति कश्यप द्वारा निर्देशित 'एक्यूज्ड' की कहानी सीमा अग्रवाल और यश केसवानी ने मिलकर लिखी है।
फिल्म
नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी 'एक्यूज्ड'
'एक्यूज्ड' में काेंकणा को डॉ. गीतिका के किरदार में देखा जाएगा, जबकि प्रतिभा ने मीरा नाम की एक लड़की का किरदार निभाया है। निर्माताओं ने पोस्टर के साथ कैप्शन दिया, 'मीरा अपनी सपनों भरी जिंदगी जी रही है। क्या एक राज उसकी जिंदगी को बुरे सपने में बदल देगा?' फिल्म 27 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के लिए तैयार है। हाल ही में, निर्माताओं ने 'एक्यूज्ड' का टीजर जारी किया था जिसे लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्टर
Dr. Geetika's toughest case yet. A reputed surgeon sees her reputation at stake.
— Netflix India (@NetflixIndia) February 9, 2026
Watch Accused, starring Konkona Sensharma and Pratibha Rannta, out 27 Feb, only on Netflix.#AccusedOnNetflix pic.twitter.com/iBW4xFIREV
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए दूसरा पोस्टर
Meera's living her dream life. Will a secret turn it into a nightmare?
— Netflix India (@NetflixIndia) February 9, 2026
Watch Accused, starring Konkona Sensharma and Pratibha Rannta, out 27 Feb, only on Netflix. #AccusedOnNetflix pic.twitter.com/J1Nuk2x3f1