करण-तेजस्वी के नए शो 'देसी ब्लिंग' का ट्रेलर जारी, जानिए कब और कहां होगा प्रीमियर
क्या है खबर?
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश काफी समय से 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' में नजर आ रहे थे। अब दोनों मिलकर एक नया रियलिटी शो 'देसी ब्लिंग' लेकर आ रहे हैं, जिसका ट्रेलर जारी कर दिया गया है। इसी के साथ प्रीमियर की तारीख भी बता दी गई है। यह शो दुबई में रहने वाले रईस भारतीयों (NRI) की आलीशान जीवनशैली और हाई-सोसाइटी ड्रामा से भरपूर होगा। साथ ही इसमें करण और तेजस्वी के बीच भावनात्मक ड्रामा देखने को मिलेगा।
प्रीमियर
नेटफ्लिक्स पर होगा शो का प्रीमियर
'देसी ब्लिंग' का ट्रेलर दुबई के सबसे एक्सक्लूसिव और अमीर भारतीय समुदाय के इर्द-गिर्द घूमता है। इसमें भारतीय रईसों की असल जिंदगी और उनके रहन-सहन के पीछे के ड्रामे की एक झलक को पेश किया गया है। यह दुबई के लोकप्रिय शो 'दुबई ब्लिंग' का स्पिन ऑफ है, जिसमें सतीश सनपाल, रिजवान साजन, लाली मिर्जा और पामला सेरेना समेत कई बड़े कारोबारी नजर आएंगे। यह शो 20 मई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए 'देसी ब्लिंग' का ट्रेलर
Prepare yourself for the drama ✨ The Bling city has desi kalesh as tall as the Burj Khalifa 👀#DesiBlingOnNetflix pic.twitter.com/TOJQ7Ws9vC
— Netflix India (@NetflixIndia) May 11, 2026