'द पैराडाइज' इस OTT प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज, फिल्म को किया गया 24 में छोटा
अभिनेता नानी की एक्शन ड्रामा फिल्म 'द पैराडाइज' नेटफ्लिक्स पर आ गई है। हालांकि, सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म के मुकाबले यह OTT प्लेटफॉर्म वाली फिल्म 24 मिनट छोटी है।
फिल्म से सोनाली कुलकर्णी का एक डांस सीक्वेंस हटा दिया गया है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी मीम्स बने थे और उसका मजाक उड़ाया गया था। इस बदलाव से फिल्म अब थोड़ी और कसी हुई महसूस होती है।
'द पैराडाइज' ने की इतने करोड़ की कमाई
श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में बनी इस फिल्म को सिनेमाघरों में इसकी धीमी गति और कुछ रचनात्मक फैसलों के लिए मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी।
OTT पर स्ट्रीमिंग के लिए इसके विजुअल्स को और बेहतर किया गया है। साथ ही, एंड क्रेडिट्स को भी आसानी से पढ़ा जा सके, ऐसा बनाया गया है।
कायदु लोहार और मोहन बाबू जैसे कलाकारों से सजी 'द पैराडाइज' ने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड करीब 173.35 करोड़ की कमाई की थी।
अब यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर तेलुगू, हिंदी समेत कई भाषाओं में उपलब्ध है, जिससे दर्शक इस नए और बेहतर वर्जन को जब चाहें देख सकते हैं।