'अवतार: द लास्ट एयरबेंडर' के सीजन 2 के रिलीज की तारीख आई सामने
नेटफ्लिक्स की लाइव-एक्शन सीरीज 'अवतार: द लास्ट एयरबेंडर' अपने दूसरे सीजन के साथ 25 जून, 2026 को लौट रहा है।
इसके सभी 7 एपिसोड एक साथ ही रिलीज होंगे, ताकि दर्शक शुरू से ही पूरा सीजन एक बार में देख सकें।
स्ट्रीमिंग का समय तय हो चुका है, भारत में दोपहर 12:30 बजे IST पर, वहीं अमेरिका में आधी रात ET (जो 24 जून को रात 9:00 बजे PT है) और ब्रिटेन में सुबह 8:00 बजे BST पर यह उपलब्ध होगी।
अर्थ किंगडम की कहानी क्या होगी?
इसकी कहानी सीजन 1 के ठीक बाद से शुरू होगी, जब आंग, कतारा और सोक्का मदद की तलाश में अर्थ किंगडम जाते हैं। यहां आंग, टोफ के साथ अर्थबेंडिंग की ट्रेनिंग लेना शुरू करेगा।
टोफ एक ऐसा नया किरदार है, जिसे दर्शक खूब पसंद करते हैं और उसके एक्शन दृश्य भी काफी जबरदस्त होंगे।
लॉन्ग फेंग और किंग कुई जैसे नए चेहरे भी इस सीजन में देखने को मिलेंगे। साथ ही, राजकुमारी अजुला और प्रिंस जुको का ड्रामा भी जारी रहेगा, क्योंकि वे अपने-अपने लक्ष्य हासिल करने की जुगत में लगे हैं।
अच्छी खबर यह भी है कि नेटफ्लिक्स ने इसके तीसरे (और आखिरी) सीजन की शूटिंग पूरी होने की पुष्टि कर दी है।