LOADING...
कपिल शर्मा फिर खोलेंगे मस्ती का पिटारा, इस दिन के लिए खास एपिसोड का ऐलान
कपिल शर्मा फैंस को देंगे तोहफा

कपिल शर्मा फिर खोलेंगे मस्ती का पिटारा, इस दिन के लिए खास एपिसोड का ऐलान

Apr 29, 2026
06:23 pm

क्या है खबर?

कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों आगामी फिल्म 'दादी की शादी' को लेकर चर्चा में हैं। नीतू कपूर की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म सिनेमाघरों में 8 मई, 2026 को रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है। हालांकि इससे पहले कपिल अपनी कॉमेडी की टोली के साथ वापसी करेंगे और दर्शकाें को हंसी की डोज देंगे। अगर आप सोच रहे हैं कि उनका 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' लौट रहा है, तो आप सही हैं, लेकिन यहां एक ट्विस्ट भी है।

एपिसोड

विश्व हास्य दिवस पर  दर्शकाें को मिलेगा तोहफा

नेटफ्लिक्स ने ऐलान किया है कि विश्व हास्य दिवस के खास अवसर पर कपिल का शो एक दिन के लिए वापसी करेगा। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मस्ती की कमी खल रही है? हम दोनों को! विश्व हास्य दिवस (2 मई) के अवसर पर इस शनिवार को एक विशेष एपिसोड आ रहा है, देखते रहिए!' इस पोस्ट ने शो के फैंस को उत्साहित कर दिया है। बता दें, 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के अब तक 4 सीजन आ चुके हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement