NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक फॉलोअर्स वाली भारतीय म्यूजिशियन बनीं नेहा कक्कड़
    अगली खबर
    इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक फॉलोअर्स वाली भारतीय म्यूजिशियन बनीं नेहा कक्कड़
    इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक फॉलोअर्स वाली म्यूजिशियन नेहा

    इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक फॉलोअर्स वाली भारतीय म्यूजिशियन बनीं नेहा कक्कड़

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Jul 14, 2021
    08:05 am

    क्या है खबर?

    नेहा कक्कड़ बॉलीवुड की मशहूर गायिका हैं। उन्होंने अपनी सुरीली आवाज से लाखों प्रशंसकों के दिलों पर राज किया है। वह सोशल मीडिया पर अक्सर सक्रिय रहती हैं।

    अब जानकारी सामने आ रही है कि नेहा सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक फॉलोअर्स वाली भारतीय म्यूजिशियन बन गई हैं।

    उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर छह करोड़ से अधिक फॉलोअर्स हासिल कर लिए हैं। नेहा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके यह खुशखबरी साझा की है।

    बयान

    मैं खुश नहीं, बेहद खुश हूं- नेहा

    नेहा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो शेयर करके फैंस के साथ खुशी शेयर की है।

    उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'मैं खुश नहीं, बेहद खुश हूं। आप सभी अपने नेहा को जितना प्यार देते हैं, उसकी तुलना किसी भी चीज से नहीं की जा सकती है। आप हो तो नेहा कक्कड़ है। आप में से हर किसी को धन्यवाद।'

    इस मौके पर नेहा को खास उपलब्धि हासिल करने के लिए प्रशंसकों की तरफ से शुभकामनाएं मिल रही हैं।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    यहां देखिए नेहा का इंस्टाग्राम पोस्ट

    Instagram post

    A post shared by nehakakkar on July 13, 2021 at 6:30 pm IST

    उपलब्धि

    इंस्टाग्राम पर तीसरी सबसे अधिक फॉलोअर्स वाली भारतीय महिला सेलेब्रिटी बनीं नेहा

    नेहा द्वारा शेयर किए गए वीडियो में उनके पति और गायक रोहनप्रीत सिंह दिख रहे हैं। साथ ही कुछ दोस्तों की मौजूदगी में नेहा केक काटकर इस उपलब्धि पर जश्न मना रही हैं।

    इस मौके पर उन्होंने अपने पति रोहनप्रीत के प्यार और समर्थन के लिए आभार प्रकट किया।

    नेहा ने फॉलोअर्स के मामले में बॉलीवुड के कई कलाकारों को पीछे छोड़ दिया है। नेहा इंस्टाग्राम पर तीसरी सबसे अधिक फॉलो की जाने वाली भारतीय महिला सेलेब्रिटी बन गई हैं।

    सूचना

    फॉलोअर्स के मामले में दीपिका और आलिया हैं नेहा से पीछे

    नेहा ने फॉलोअर्स के मामले में दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट को पीछे छोड़ दिया है। दीपिका के इंस्टाग्राम पर करीब 5 करोड़ 80 लाख फॉलोअर्स हैं।

    आलिया को इंस्टाग्राम पर लगभग 5 करोड़ 40 लाख लोग फॉलो करते हैं। प्रियंका चोपड़ा इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक फॉलोअर्स के साथ शीर्ष पर बनी हुई हैं।

    प्रियंका के इंस्टाग्राम हैंडल पर 6 करोड़ 55 लाख फॉलोअर्स हैं। 6 करोड़ 40 लाख फॉलोअर्स के साथ श्रद्धा कपूर दूसरे नंबर पर बनी हुई हैं।

    करियर

    दिलचस्प रहा नेहा का करियर

    नेहा का जन्म 6 जून 1988 को उत्तराखंड के ऋषिकेश में हुआ था। नेहा इंडियन आइडल के दूसरे सीजन की प्रतिभागी भी रह चुकी हैं। उनकी बड़ी बहन सोनू कक्कड़ भी एक गायिका हैं।

    साल 2008 मे नेहा ने अपना एल्बम रिलीज किया जिसका नाम था 'नेहा द रॉक स्टार'। इसके अलावा वह बॉलीवुड में कई हिट गाने गा चुकी हैं।

    उन्होंने शाहरुख खान के लिए एक एल्बम लॉन्च किया था, जिससे उन्हें काफी लोकप्रियता मिली थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दीपिका पादुकोण
    इंस्टाग्राम
    बॉलीवुड समाचार
    आलिया भट्ट

    ताज़ा खबरें

    IPL के फाइनल मुकाबलों में कैसा रहा है RCB का प्रदर्शन? IPL 2025
    सलमान खान साउथ के इस मशहूर निर्देशक संग करेंगे काम, बहन अलविरा खान लगाएंगी दांव सलमान खान
    प्रधानमंत्री मोदी ने पटना हवाई अड्डे पर की वैभव सूर्यवंशी से मुलाकात, देखिए वीडियो इंडियन प्रीमियर लीग
    चीन ने बनाया दुनिया का पहला AI परमाणु निरीक्षक, इस तरह करता है काम  चीन समाचार

    दीपिका पादुकोण

    साल 2021 में आने वाली हैं जॉन अब्राहम की पांच फिल्में, यहां देखें पूरी लिस्ट शाहरुख खान
    क्या सगाई कर रहे हैं रणबीर और आलिया? बॉलीवुड समाचार
    भंसाली की फिल्म 'हीरा मंडी' में ऐश्वर्या, आलिया और दीपिका सहित दिख सकती हैं कई अदाकाराएं! बॉलीवुड समाचार
    'धूम 4' मे दिलकश चोरनी बन सकती हैं दीपिका पादुकोण, मेकर्स ने किया अप्रोच! बॉलीवुड समाचार

    इंस्टाग्राम

    समीरा रेड्डी परिवार के अन्य सदस्यों के साथ हुईं कोरोना वायरस से संक्रमित बॉलीवुड समाचार
    नहीं दिखेंगे भद्दे इंस्टाग्राम मेसेज, शब्द और इमोजी ब्लॉक करने का विकल्प मिला सोशल मीडिया
    भारतीय यूजर्स को इंस्टाग्राम रील्स में दिखेंगे ऐड, मिलेगा शॉपिंग बटन फेसबुक
    आमिर खान के नक्शे-कदम पर अभिनेत्री वरीना हुसैन, छोड़ा सोशल मीडिया आमिर खान

    बॉलीवुड समाचार

    एक बार फिर साथ नजर आएगी गोविंदा और रवीना टंडन की जोड़ी मनोरंजन
    अलाया एफ साउथ फिल्म 'यू टर्न' की हिन्दी रीमेक में आ सकती हैं नजर मनोरंजन
    'भूत पुलिस' से सामने आया सैफ का फर्स्ट लुक, डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी फिल्म सैफ अली खान
    संजय लीला भंसाली की 'हीरा मंडी' के लिए सोनाक्षी सिन्हा को किया गया साइन संजय लीला भंसाली

    आलिया भट्ट

    संजय लीला भंसाली की 'इंशाल्लाह' में आलिया भट्ट के साथ शाहरुख के नाम की चर्चा शाहरुख खान
    आलिया भट्ट की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के डिजिटल राइट्स 70 करोड़ रुपये में बिके- रिपोर्ट नेटफ्लिक्स
    फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में अजय देवगन निभा सकते हैं अंडरवर्ल्ड डॉन की भूमिका बॉलीवुड समाचार
    अजय देवगन ने 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में शूटिंग के लिए दिया 10 दिनों का समय बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025