NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / नेहा कक्कड़ और हिमेश रेशमिया ने 'इंडियन आइडल 12' की शूटिंग फिर की शुरू
    नेहा कक्कड़ और हिमेश रेशमिया ने 'इंडियन आइडल 12' की शूटिंग फिर की शुरू
    मनोरंजन

    नेहा कक्कड़ और हिमेश रेशमिया ने 'इंडियन आइडल 12' की शूटिंग फिर की शुरू

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    May 05, 2021 | 05:56 pm 1 मिनट में पढ़ें
    नेहा कक्कड़ और हिमेश रेशमिया ने 'इंडियन आइडल 12' की शूटिंग फिर की शुरू

    नेहा कक्कड़ और हिमेश रेशमिया हाल में 'इंडियन आइडल 12' को लेकर चर्चा में रहे हैं। नेहा और हिमेश सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 12' में जज के रूप में दिखे हैं। महाराष्ट्र में लगे प्रतिबंधों के कारण इस शो को दमन में शिफ्ट किया गया था। इसके कारण नेहा और हिमेश इसके कुछ एपिसोड का हिस्सा नहीं बन पाए हैं। खबरों की मानें तो नेहा और हिमेश ने शो के आगामी एपिसोड की शूटिंग फिर शुरू कर दी है।

    मनोज मुंतशिर और अनु मलिक ने कुछ एपिसोड को किया जज

    टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, 'इंडियन आइडल 12' की शूटिंग दमन में शिफ्ट होने के बाद नेहा और हिमेश ने शो की शूटिंग फिर शुरू कर दी है। शो को नेहा, हिमेश और विशाल ददलानी जज करते हैं। तीनों जजों की अनुपस्थिति में 'इंडियन आइडल 12' के कुछ एपिसोड को गीतकार मनोज मुंतशिर और अनु मलिक ने जज किया। कयास लगाए जा रहे थे कि मुंबई में शूटिंग शुरू होने के बाद ये तीनों जज शूटिंग शुरू करेंगे।

    शो को फिल्माने 29 अप्रैल को दमन गए थे नेहा और हिमेश

    नेहा और हिमेश शो को शूट करने के लिए 29 अप्रैल को दमन गए थे। बताया जा रहा है कि दमन में दो दिनों की शूटिंग के बाद ये दोनों कलाकार मुंबई लौट आए हैं। सूत्र ने कहा, "विशाल शो की शूटिंग के लिए दमन नहीं जाएंगे, जबकि नेहा और हिमेश शो में वापस आ गए हैं। उन्होंने शो को शूट करने के लिए दमन की यात्रा पूरी की है। अच्छी खबर है कि हमारे जज वापस आ गए हैं।"

    कोरोना से रिकवरी के बाद शो में वापस आए आदित्य

    कुछ दिनों पहले ही 'इंडियन आइडल 12' के होस्ट आदित्य नारायण कोरोना वायरस से स्वस्थ हुए हैं। इसके बाद उन्होंने शो के काम को शुरू कर दिया है। अब वह शो को होस्ट करने के लिए वापस आ गए हैं। आदित्य की अनुपस्थिति में इस शो को ऋत्विक धनजानी और जय भानुशाली होस्ट करते नजर आए थे। पिछले वीकेंड वाले एपिसोड में प्रतियोगी पवनदीप राजन और आशीष कुलकर्णी भी मंच पर लौट आए हैं। वे भी कोरोना संक्रमित हुए थे।

    'इंडियन आइडल 12' में मेहमान के रूप में दिखें कई कलाकार

    नेहा पिछले कई एपिसोड से नजर नहीं आई थीं। वह अपनी शादी के छह महीने पूरे होने की जश्न मनाने के लिए छुट्टी पर थी। वह पति रोहनप्रीत सिंह के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही थीं। इस शो की टीम कुछ और एपिसोड को दमन में शूट करेगी। मुंबई में शूटिंग की अनुमति मिलने के बाद शो को मुंबई में शिफ्ट किया जाएगा। 'इंडियन आइडल 12' में रेखा, जया प्रदा, जीतेंद्र, नीतू सिंह और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार दिखे हैं।

    दिलचस्प है नेहा और हिमेश का करियर

    नेहा का जन्म 6 जून 1988 को उत्तराखंड के ऋषिकेश में हुआ था। नेहा इंडियन आइडल के दूसरे सीजन की प्रतिभागी रह चुकी हैं। 2008 मे नेहा ने अपना एल्बम रिलीज किया जिसका नाम था 'नेहा द रॉक स्टार'। हिमेश ने करियर की शुरुआत सलमान खान की फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्‍या' से की थी। हिमेश को बतौर संगीत निर्देशक फिल्म 'तेरे नाम' से सफलता मिली थी। हिमेश ने बतौर अभिनेता भी कई फिल्मों में काम किया है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    महाराष्ट्र
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    नेहा कक्कड़
    इंडियन आइडल

    महाराष्ट्र

    कोरोना वायरस: तेजी से बढ़ते संक्रमण के बीच किन-किन राज्यों ने आगे बढ़ाया लॉकडाउन? उत्तर प्रदेश
    सुप्रीम कोर्ट की शिक्षा और नौकरी के क्षेत्र में दिए जा रहे मराठा आरक्षण पर रोक बॉम्बे हाई कोर्ट
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 3.82 लाख मरीज, रिकॉर्ड 3,780 मौतें भारत की खबरें
    भारत में मिला कोरोना वायरस का एक और नया स्ट्रेन, 2.5 गुना अधिक है संक्रामक- रिपोर्ट भारत की खबरें

    बॉलीवुड समाचार

    दिवंगत कोरियोग्राफर सरोज खान की बायोपिक पर चल रहा है काम सरोज खान
    'विक्रम वेधा' की हिन्दी रीमेक से बाहर हो सकते हैं अभिनेता ऋतिक रोशन मुंबई
    जैकलीन फर्नांडिस ने कोरोना काल में मदद के लिए लॉन्च किया YOLO फाउंडेशन मुंबई
    क्या अपने परिवार के बाद दीपिका पादुकोण भी कोरोना वायरस से हुईं संक्रमित? दीपिका पादुकोण

    मनोरंजन

    'दृश्यम 2' का हिन्दी रीमेक बनेगा, कुमार मंगत ने खरीदे फिल्म के राइट्स बॉलीवुड समाचार
    जरीन खान की फिल्म 'हम भी अकेले तुम भी अकेले' का ट्रेलर हुआ रिलीज मुंबई
    कोरोना वायरस के कारण फरहान अख्तर की फिल्म 'तूफान' की रिलीज डेट टली बॉलीवुड समाचार
    मशहूर फिल्म समीक्षक राजीव मसंद वेंटिलेटर पर, कोरोना के कारण बिगड़ी तबीयत बॉलीवुड समाचार

    नेहा कक्कड़

    'इंडियन आइडल' के सेट पर क्यों नजर नहीं आ रहीं नेहा कक्कड़? जानिए कारण इंडियन आइडल
    गायिका नेहा कक्कड़ अगले हफ्ते 'इंडियन आइडल 12' में नहीं आएंगी नजर- रिपोर्ट बॉलीवुड समाचार
    इंडियन आइडल 12: रामनवमी के मौके पर देखने को मिलेगा रामायण स्पेशल एपिसोड इंस्टाग्राम
    नेहा कक्कड़ और हनी सिंह के गानों पर विवाद, दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर मनोरंजन

    इंडियन आइडल

    'इंडियन आइडल' में फिर दिख सकते हैं अनु मलिक मनोरंजन
    विशाल ददलानी ने 'ऐ मेरे वतन के लोगों' गाने पर दी गलत जानकारी, अब मांगी माफी बॉलीवुड समाचार
    आजकल क्या कर रहे हैं 'इंडियन आइडल' के ये मशहूर प्रतिभागी? मनोरंजन
    'इंडियन आइडल' का ऑडिशन देने पहुंचे कंटेस्टेंट को नेहा कक्कड़ ने दिए एक लाख रुपये टीवी शो
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023