नेहा धूपिया का अंतरराष्ट्रीय धमाका, लंदन फिल्म महोत्सव का उद्घाटन करेगी फिल्म '52 ब्लू'
क्या है खबर?
नेहा धूपिया बॉलीवुड से निकलकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर धूम मचाने के लिए तैयार हैं। उनकी पहली अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म '52 ब्लू' लंदन फिल्म फेस्टिवल का उद्घाटन करने के लिए तैयार है। 9 जुलाई, 2026 को BFI साउथबैंक में अपने यूरोपीय प्रीमियर के साथ अभिनेत्री एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करेंगी। '52 ब्लू' का ट्रेलर और पहली झलक दर्शकों व समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया हासिल कर चुकी है। खासतौर पर, नेहा के दमदार अभिनय को लोगों ने खूब पसंद किया है।
खुशी
"प्रतिष्ठित फेस्टिवल में इसका प्रदर्शन देखना सपने जैसा"
नेहा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, "'52 ब्लू' मेरे लिए हमेशा बेहद खास फिल्म रहेगी, क्योंकि यह मेरा पहला अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट है। लंदन फिल्म फेस्टिवल में इसका प्रदर्शन देखना किसी सपने जैसा है।" उन्होंने कहा, "फिल्म का यूरोपीय प्रीमियर पूरी टीम के लिए बहुत बड़ा सम्मान है। आदिल हुसैन और बाकी कलाकारों जैसे प्रतिभाशाली सह-कलाकारों के साथ इस पल को साझा करना इसे और भी यादगार बनाता है। मैं लंदन में दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने के लिए उत्सुक हूं।"
फिल्म
फिल्म '52 ब्लू' के बारे में जानिए
मिस्र के फिल्मकार अली अल अरबी द्वारा निर्देशित, '52 ब्लू' फीफा विश्व कप 2022 की पृष्ठभूमि पर आधारित एक भारतीय प्रवासी मजदूर के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में फुटबॉल आइकन लियोनल मेसी भी शामिल हैं, जिससे परियोजना ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ध्यान खींचा है। नेहा क युवा लड़के (यादव शशिधर) की मां के किरदार में हैं, जो मेसी का बहुत बड़ा प्रशंसक है और उनसे मिलना चाहता है। फिल्म की कहानी भावनात्मक गंभीरता और संघर्षाें को दर्शाती है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए '52 ब्लू' का ट्रेलर
Please have look at the trailer of our new film "52 Blue" I play a Dancer and a Fisher Man in this heart warming Drama which takes place in The back waters of Kerala and in middle of the Actual World Cup in Qatar... Brilliantly directed by Ali El Arabi, with Co-actors Neha…
— Adil hussain (@_AdilHussain) April 15, 2026