LOADING...
नेहा धूपिया की हॉलीवुड में दस्तक, फिल्म '52 ब्लू' से सामने आई पहली झलक

नेहा धूपिया की हॉलीवुड में दस्तक, फिल्म '52 ब्लू' से सामने आई पहली झलक

Apr 15, 2026
04:02 pm

क्या है खबर?

नेहा धूपिया ने बॉलीवुड में अपने दमदार किरदारों से हमेशा दर्शकों का दिल जीता है। अब वह हॉलीवुड में अभिय कौशल का दम दिखाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने आगामी फिल्म '52 ब्लू' से वैश्विक सिनेमा में अपना पहला कदम उठा लिया है। फिल्म का ट्रेलर जारी हो चुका है और इससे नेहा की पहली झलक भी सामने आ गई है। आदिल हुसैन भी इसका हिस्सा हैं जो अभिनेत्री के पति के किरदार में नजर आएंगे।

ट्रेलर

जानिए कैसा है '52 ब्लू' ट्रेलर

मिस्र के फिल्मकार अली अल अरबी द्वारा निर्देशित, '52 ब्लू' फीफा वर्ल्ड कप 2022 के बैकग्राउंड में एक भारतीय प्रवासी मजदूर की कहानी पर आधारित है। नेहा ने एक युवा लड़के (यादव शशिधर) की मां का किरदार निभाया है, जो लियोनल मेसी का बहुत बड़ा फैन है। मेसी से मिलने के लिए वह विदेश तो जाता है, लेकिन भारत वापस नहीं आ पाता है। इसी जद्दोजहत पर '52 ब्लू' बुनी गई है जो गहराई और भावनात्मक गंभीरता काे दर्शाती है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए '52 ब्लू' ट्रेलर

Advertisement