LOADING...
नीना गुप्ता ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मुझे बस यही चाहिए
नीना गुप्ता ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर प्रतिक्रिया दी

नीना गुप्ता ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मुझे बस यही चाहिए

Mar 13, 2026
12:13 pm

क्या है खबर?

नीना गुप्ता अक्सर किसी न किसी विवाद के चलते सुर्खियों में आ जाती हैं। खासतौर पर, अपने पहनावे को लेकर उन्हें कई बार लोगों की तिरछी निगाहों का शिकार होना पड़ा है। हाल ही में, अभिनेत्री सादगी भरे अंदाज में हैदराबाद पहुंची थीं, जहां उन्होंने रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के रिसेप्शन में हिस्सा लिया। उनकी ऑनलाइन तस्वीरों और वीडियो देखने के बाद चर्चा शुरू हो गई कि वह "प्रेग्नेंट" हैं। अब नीना ने इन खबरों पर प्रतिक्रिया दी है।

प्रतिक्रिया

नीना में 66 साल की उम्र में प्रेग्नेंट होने की खबरों पर स्पष्ट प्रतिक्रिया दी

बॉलीवुड हंगामा के साथ बातचीत में, 66 वर्षीय नीना ने प्रेग्नेंसी के दावों पर अपनी खास हास्य शैली में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने स्पष्ट रुख अपनाते हुए कहा, "मुझे बस यही चाहिए, एक रियल-लाइफ बधाई हो।" अभिनेत्री ने स्थिति को स्पष्ट करते हुए बताया, "बधाई हो जैसी कोई बात नहीं है। मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं। सच तो यह है कि साड़ी का कपड़ा मोटा था, जिसकी वजह से मैं समारोह में थोड़ी भारी-भरकम लग रही थी।"

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

Advertisement

अटकलें

नीना गुप्ता ने अटकलों पर कही ये बात

नीना ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर लग रही अटकलों पर चुटकी भी ली। उन्होंने कहा, "लेकिन मुझे कहना होगा कि इस उम्र में मेरी प्रेग्नेंसी को लेकर हो रही ये सारी अटकलें मुझे बहुत पसंद हैं। इससे पता चलता है कि हम एक राष्ट्र के रूप में विकसित हो रहे हैं।" काम की बात करें, तो नीना को आखिरी बार फिल्म 'वध 2' में देखा गया जो 6 फरवरी, 2026 को रिलीज हुई थी।

Advertisement