'नई नवेली' का टीजर: 'डायन भाभी' बनकर आईं यामी गौतम, पहली बार दिखा सबसे अलग रूप
क्या है खबर?
यामी गौतम अपने अब तक के सबसे अलग अवतार के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'नई नवेली' का आधिकारिक टीजर रिलीज कर दिया गया है, जिसका निर्माण 'कलर येलो' और अमेजन MGM स्टूडियोज ने मिलकर किया है। इसका निर्देशन बालाजी मोह ने किया है, जबकि कहानी हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है। यह फिल्म एक ऐसी नई-नवेली दुल्हन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका देवर उसे डायन समझने लगता है।
टीजर और रिलीज
यामी का अलग अंदाज, दशहरा पर जमाएंगी धाक
टीजर की शुरुआत मेरठ के एक सीधे-सादे और आम परिवार से होती है, जहां नई नवेली बहू (यामी) आई है।
पल भर में माहौल बदल जाता है, जब घर का छोटा बेटा (देवर) अपनी ही भाभी पर डायन होने का आरोप लगाता है। फिर यामी का अनदेखा अवतार नजर आता है, जो अपने पीछे अजीब शक्तियों और रहस्यों को छिपाए है।
फिल्म में सुनीता राजवार या मीता वशिष्ठ जैसे कई कलाकार हैं। यह दशहरा पर 16 अक्टूबर को रिलीज होगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए टीजर
Deviyon aur sajanon, Mohini ki taraf se a little request…💫✨#NayyiNavelli teaser out now.
— Amazon MGM Studios India (@AMZMGMstudiosIN) September 10, 2026
This Dussehra, in cinemas only.
Save the date: 16 Oct, 2026.#BhabhiDaayanHai @yamigautam @aanandlrai @directormbalaji #HimanshuSharma @gvprakash @divynidhisharma @adinathkothare… pic.twitter.com/za7jRdL4bZ