दुल्हन या डायन? यामी गौतम की 'नई नवेली' का पहला लुक उड़ा देगा होश
अभिनेत्री यामी गौतम अपनी नई फिल्म 'नई नवेली' में मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। यह एक फंतासी फैमिली फिल्म है, जो 16 अक्टूबर, 2026 को दशहरा के मौके पर रिलीज होगी।
हाल ही में, अमेजन MGM स्टूडियोज ने इसका मोशन पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में यामी गौतम एक दुल्हन के अवतार में दिख रही हैं, जो एक राक्षस जैसी आकृति का सामना करती नजर आ रही हैं।
पोस्टर देखकर लगता है कि फिल्म में अलौकिक शक्तियां और कुछ मजेदार मोड़ देखने को मिलेंगे।
'नई नवेली' फिल्म की क्या है कहानी?
'नई नवेली' की कहानी एक ऐसी नई-नवेली दुल्हन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो शादी के बाद मेरठ में अपने नए घर में शांति लेकर आती है। मगर उसका देवर उसे 'डायन' समझने लगता है।
फिल्म का निर्देशन बालाजी मोहन ने किया है, जबकि इसकी कहानी हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने मिलकर लिखी है। इस फिल्म को आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा ने 'कलर येलो' बैनर तले निर्मित किया गया है।
संगीत GV प्रकाश कुमार ने दिया है। खास बात यह है कि 'कलर येलो' और अमेजन MGM स्टूडियोज पहली बार किसी फिल्म के लिए साथ आए हैं।