NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / नयनतारा का खुलासा- इंडस्ट्री में बहुत कुछ सहा, 18-19 साल रहना आसान नहीं
    मनोरंजन

    नयनतारा का खुलासा- इंडस्ट्री में बहुत कुछ सहा, 18-19 साल रहना आसान नहीं

    नयनतारा का खुलासा- इंडस्ट्री में बहुत कुछ सहा, 18-19 साल रहना आसान नहीं
    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jan 08, 2023, 11:40 am 1 मिनट में पढ़ें
    नयनतारा का खुलासा- इंडस्ट्री में बहुत कुछ सहा, 18-19 साल रहना आसान नहीं
    नयनतारा का खुलासा- इंडस्ट्री में बहुत कुछ सहा (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@nayantharaofficiial)

    लेडी सुपरस्टार कही जाने वालीं अभिनेत्री नयनतारा सिनेमा जगत में करीब दो दशक से सक्रिय हैं। अपनी फिल्मों के साथ ही वह निजी जिंदगी के कारण भी चर्चा में रहती हैं। 2003 में उन्होंने मलयालम फिल्म 'मनसिनक्कारे' से फिल्मों में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने 2005 में 'अय्या' से तमिल, 2006 में 'लक्ष्मी' से तेलुगु और 2010 में 'सुपर' से कन्नड फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। अब एक इंटरव्यू में नयनतारा ने करियर के उतार-चढ़ाव पर बात की है।

    मैंने अच्छे और बुरे दौर देखे हैं- नयनतारा

    PTI को दिए एक इंटरव्यू में, "मैंने बहुत कुछ सीखा है। मैं बहुत चीजों से गुजरी हूं। मैंने अच्छे और बुरे दौर देखे हैं। अब सबकुछ अच्छा है। हर अनुभव कुछ सिखाता है। 18-19 साल तक इंडस्ट्री में रहना आसान नहीं है। दर्शक और ईश्वर की मुझपर कृपा रही है। मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूं। मैं ये सब शब्दों में बयां नहीं कर सकती।" नयनतारा 'चंद्रमुखी', श्री रामा राज्यम', 'गजनी' जैसी फिल्मों में शानदार प्रदर्शन के लिए मशहूर हैं।

    हाल ही में रिलीज हुई है 'कनेक्ट'

    उनकी हालिया फिल्म 'कनेक्ट' सिनेमाघरों में खूब पसंद की जा रही है। यह एक हॉरर फिल्म है जो लॉकडाउन की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म में नयनतारा के साथ अनुपम खेर भी हैं। फिल्म का निर्माण राउडी पिक्चर्स द्वारा किया गया है। राउडी पिक्चर्स, नयनतारा और उनके पति विग्नेश शिवन की कंपनी है। इसका निर्देशन अश्विन सरवनन ने किया है। 22 दिसंबर को दक्षिण भारतीय भाषाओं में रिलीज होने के बाद 30 दिसंबर को फिल्म हिंदी में रिलीज हुई थी।

    शाहरुख खान की फिल्म से करेंगी बॉलीवुड डेब्यू

    नयनतारा जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। वह शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' से हिंदी सिनेमा में दस्तक देंगी। फिल्म का निर्देशन साउथ के मशहूर निर्देशक एटली कर रहे हैं और यह उनकी भी पहली हिंदी फिल्म है। फिल्म में नयनतारा एक जांच अधिकारी की भूमिका में होंगी। चर्चा है कि शाहरुख इस फिल्म में डबल रोल में नजर आएंगे। एक किरदार में वह रॉ एजेंट होंगे जबकि एक किरदार गैंगस्टर का होगा।

    सरोगेसी के कारण कानूनी मुश्किल में फंसी थीं अभिनेत्री

    नयनतारा ने बीते साल जून में निर्देशक विग्नेश शिवन के साथ शादी की रस्में पूरी की थीं। शादी के चार महीने बाद दोनों सरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों के माता-पिता बने। इसके बाद उनपर सरोगेसी कानून के उल्लंघन का आरोप लगा। राज्य सरकार ने इसके लिए जांच समिति बनाई थी। जांच में सामने आया कि उन्होंने सरोगेसी की प्रक्रिया कानून में संशोधन के पहले शुरू कर दी थी। ऐसे में उन्होंने कानून का उल्लंघन नहीं किया है।

    पोल
    आपको इनमें से किस अभिनेत्री के बॉलीवुड डेब्यू का इंतजार है?
    नयनतारा
    57.83%
    सामंथा
    42.17%
    यह पोल अब सक्रिय नहीं है
    यह भी जानिए:

    जन्मदिन विशेष: लेडी सुपरस्टार नयनतारा, जिनका साउथ में है बोलबाला

    यह भी जानिए:

    सामंथा रुथ प्रभु ने स्वास्थ्य कारणों से नहीं छोड़ी कोई फिल्म, बाद में पूरी करेंगी शूटिंग

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    शाहरुख खान
    सरोगेसी
    दक्षिण भारतीय सिनेमा
    नयनतारा

    ताज़ा खबरें

    2023 हुंडई वरना का कौन-सा वेरिएंट है सबसे खास? यहां जानिए  हुंडई मोटर कंपनी
    रोहित शर्मा हासिल की कप्तान के तौर पर बड़ी उपलब्धि, दिग्गजों की सूची में हुए शामिल रोहित शर्मा
    भारत को 2-1 से हराने के बाद वनडे में दुनिया की नंबर एक टीम बनी ऑस्ट्रेलिया ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    मच्छर के काटने से बचने के लिए घर पर बनाएं मॉस्किटो स्प्रे, सुरक्षित रहेगा आपका परिवार जीका वायरस

    शाहरुख खान

    शाहरुख खान ने अलग अंदाज में किया 'पठान' के OTT प्रीमियर का ऐलान, देखिए वीडियो  पठान फिल्म
    'जवान': शाहरुख खान और संजय दत्त बड़े एक्शन सीन के लिए आए साथ, जल्द होगी शूटिंग  संजय दत्त
    शाहरुख और कंगना को वैनिटी वैन उपलब्ध कराने वाले केतन रावल ने बताया- किसे क्या पसंद बॉलीवुड समाचार
    'फाइटर' में दीपिका पादुकोण बनेंगी वायुसेना अधिकारी, इस भूमिका में ये सितारे भी दिखा चुके दमखम  दीपिका पादुकोण

    सरोगेसी

    प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार दिखाया बेटी मालती मैरी का चेहरा, देखें तस्वीरें प्रियंका चोपड़ा
    हॉलीवुड अभिनेत्री पेरिस हिल्टन बनीं मां, सरोगेसी के जरिए हुआ बेटे को जन्म पेरिस हिल्टन
    प्रियंका ने दिया आलोचकों को जवाब, जानिए मां बनने के लिए क्यों लिया सरोगेसी का सहारा प्रियंका चोपड़ा
    अमेरिका: 56 वर्षीय महिला ने अपने ही बेटे और बहू के बच्चे को दिया जन्म अमेरिका

    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    'सोरारई पोटरु' की कहानी जानिए, जिसका हिस्सा बने हैं अक्षय कुमार; जीते हैं 5 राष्ट्रीय पुरस्कार अक्षय कुमार
    'पुष्पा 2' से 'आदिपुरुष' तक, आ रहीं साउथ की ये फिल्में; हिंदी में भी होंगी रिलीज पुष्पा 2
    'सोरारई पोटरु' का हिंदी संस्करण इस दिन सिनेमाघरों में होगा रिलीज, अक्षय कुमार निभाएंगे अहम किरदार अक्षय कुमार
    एआर मुरुगादॉस की '16 अगस्त, 1947' का ट्रेलर जारी, हिंदी समेत इन भाषाओं में होगी रिलीज  बॉलीवुड समाचार

    नयनतारा

    नयनतारा की आखिरी फिल्म होगी शाहरुख खान की 'जवान', एक्टिंग से बनाई दूरी- रिपोर्ट्स  जवान फिल्म
    नयनतारा भी हुईं थीं कास्टिंग काउच का शिकार, निर्माता ने की थी "समझौते" की मांग दक्षिण भारतीय सिनेमा
    फिल्म इंडस्ट्री में एक नहीं कई अभिनेत्रियों ने बदले नाम, जानिए क्यों हुए ये बदलाव तब्बू
    नयनतारा-विग्नेश ने नए साल पर गरीबों को बांटे तोहफे, फिर भी क्यों हो रही आलोचना? दक्षिण भारतीय सिनेमा

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023