NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिन विशेष: लेडी सुपरस्टार नयनतारा, जिनका साउथ में है बोलबाला
    अगली खबर
    जन्मदिन विशेष: लेडी सुपरस्टार नयनतारा, जिनका साउथ में है बोलबाला
    नयनतारा के सफर पर एक नजर

    जन्मदिन विशेष: लेडी सुपरस्टार नयनतारा, जिनका साउथ में है बोलबाला

    लेखन नेहा शर्मा
    Nov 18, 2022
    01:04 pm

    क्या है खबर?

    साउथ की कई अभिनेत्रियां बॉलीवुड में अपना जलवा दिखा चुकी हैं और कई ऐसी हैं, जो साउथ के साथ हिंदी फिल्मों में भी सक्रिय हैं। अब लेडी सुपरस्टार नयनतारा भी बॉलीवुड में अपना सिक्का चलाने के लिए तैयार हैं।

    जब से शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' में उनकी एंट्री हुई है, वह लगातार सुर्खियों में हैं। आज यानी 18 नवंबर को नयनतारा अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं।

    आइए इस मौके पर उनके सफरनामा पर एक नजर डालते हैं।

    शुरुआत

    अभिनय से पहले मॉडलिंग और एंकरिंग करती थीं नयनतारा

    कर्नाटक में एक मलयाली परिवार में जन्मीं और 70 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकीं नयनतारा को साउथ की लेडी सुपरस्टार कहा जाता है।

    उन्होंने अपने शुरुआती दिन बेंगलुरु, दिल्ली और गुजरात में बिताए और बाद में अपने परिवार के साथ अपने पिता के मूल स्थान थिरुवल्ला, केरल में बस गईं।

    नयनतारा ने शुरुआत मॉडलिंग और एंकरिंग से की थी। बीते महीने एंकरिंग के दिनों का उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिस पर लोगों ने खूब प्यार लुटाया।

    ब्रेक

    'मनासिनक्कारे' थी करियर की पहली फिल्म

    एक एंकर और मॉडल के रूप में अपने शुरुआती दिनों के बाद नयनतारा को अभिनय करने का मौका मिला। निर्देशक सतयन अंथिकड़ ने 2003 में आई मलयालम फिल्म 'मनासिनक्कारे' के लिए उनसे संपर्क किया। 19 साल की नयनतारा ने झिझकते हुए फिल्म स्वीकार की, जो हिट रही।

    फिल्म में नयनतारा ने गौरी की भूमिका निभाई और उन्हें दर्शकों से भरपूर प्यार मिला।

    इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और आज उनकी गिनती साउथ की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में होती है।

    आगाज

    ..जब तमिल इंडस्ट्री में पसारे पांव

    2005 में नयनतारा ने 'अय्या' फिल्म से तमिल इंडस्ट्री में कदम रखा। जिसके बाद उन्होंने एक के बाद एक तेलुगु और तमिल फिल्मों में लीड रोल किया। इससे वह इंडस्ट्री में जान-मानी अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हो गईं।

    तेलुगु और तमिल फिल्मों में नाम कमाने के बाद नयनतारा ने 2010 में फिल्म 'सुपर' से कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में भी पदार्पण किया और कन्नड़ दर्शकों के दिलों में भी अपनी एक खास जगह बनाई।

    कमाई

    महज फिल्मों तक सीमित नहीं है नयनतारा की कमाई

    नयनतारा एक फिल्म के लिए करीब छह से आठ करोड़ रुपये लेती हैं। उन्होंने चाय वाला, द लिप बाम और सउदी अरब की एक ऑयल कंपनी में निवेश भी किया है।

    नयनतारा राउडी पिक्चर्स प्रोडक्शन कंपनी की मालकिन हैं, जिसे वह अपने पति विग्नेश शिवान संग मिलकर चलाती हैं।

    उनकी कुल आय तकरीबन 60 करोड़ रुपये है। नयनतारा की बेंगलुरु, चेन्नई, केरल और हैदराबाद में प्रॉपर्टी है। BMW 7 सीरीज से फोर्ड एंडेवर तक उनके पास कई कीमती कारें हैं।

    अफेयर

    प्रभु देवा के साथ जुड़ा नयनतारा का नाम

    नयनतारा की निजी जिंदगी भी हमेशा चर्चा में रही। सबसे पहले उनका नाम निर्देशक और अभिनेता सिलांबरसन राजेंदर के साथ जुड़ा, लेकिन 2006 में नयनतारा ने खुद इस अभिनेता से ब्रेकअप की पुष्टि कर दी।

    2008 में निर्देशक प्रभु देवा के साथ उनके अफेयर की खबरें आईं। नयनतारा ने प्रभु देवा के नाम का टैटू भी बनवाया था, लेकिन इन दोनों की राहें भी जुदा हो गईं।

    नयनतारा ने 2012 में खुद ही अपने इस ब्रेकअप की जानकारी दी थी।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    नयनतारा 2018 में फोर्ब्स इंडिया में जगह बनाने वाली दक्षिण भारतीय सिनेमा की एकमात्र अभिनेत्री थीं। वह शाहरुख खान अभिनीत फिल्म 'जवान' से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत कर रही हैं। उन्होंने इससे पहले शाहरुख की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' के आइटम नंबर को ठुकरा दिया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नयनतारा
    जन्मदिन विशेष
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    नयनतारा

    नयनतारा ने अपना स्किन केयर ब्रांड 'द लिप बाम कंपनी' किया लॉन्च व्यवसाय
    'AK 62' शुरू करने से पहले शादी कर लेंगे विग्नेश शिवन और नयनतारा सेलिब्रिटी गॉसिप
    शाहरुख के साथ बनने जा रही एटली की फिल्म का नाम हुआ फाइनल! बॉलीवुड समाचार
    नयनतारा नहीं, सामंथा को ऑफर हुई थी शाहरुख की 'जवान' सेलिब्रिटी गॉसिप

    जन्मदिन विशेष

    36 साल हुए रविचंद्रन अश्विन, जानें उनके क्रिकेट करियर के खास रिकॉर्ड्स और आंकड़े क्रिकेट समाचार
    जन्मदिन विशेष: इन फिल्मों के लिए शबाना आजमी को मिल चुका है राष्ट्रीय पुरस्कार बॉलीवुड समाचार
    जन्मदिन विशेष: इस डाइट और एक्सरसाइज से फिट रहती हैं करीना कपूर खान लाइफस्टाइल
    जन्मदिन विशेष: करीना कपूर खान के बारे में ये रोचक बातें नहीं जानते होंगे आप सेलिब्रिटी गॉसिप

    बॉलीवुड समाचार

    रवीना टंडन का मीडिया से सवाल, पूछा- अभिनेत्रियों को क्यों कहा जाता है 90s की स्टार? रवीना टंडन
    शाहरुख खान को दुबई में किया गया सम्मानित, प्रशंसकों के प्यार पर यह बोले बादशाह शाहरुख खान
    रणबीर कपूर जल्द लौटेंगे सेट पर, पिता बनने के बाद लंबी छुट्टी की थी चर्चा रणबीर कपूर
    बिपाशा बसु-करण ग्रोवर बने माता-पिता, बेटी का हुआ जन्म बिपाशा बसु
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025