सोहम शाह की 'तुम्बाड 2' में तहलका मचाएंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, हो गया ऐलान
क्या है खबर?
सोहम शाह की आगामी फिल्म 'तुम्बाड 2' के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पहले खबर आई थी कि फिल्म के दृश्य पैमाने को बढ़ाने के लिए निर्माताओं ने जाने-माने अंतरराष्ट्रीय कलाकारों को शामिल करने की योजना बनाई है। अब सोहम ने फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट साझा किया है जिसके बाद से लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं है। दरअसल, फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी आधिकारिक तौर पर शामिल हो गए हैं।
तैयारी
'तुम्बाड' की दुनिया को दिलचस्प बनाने की तैयारी
'तुम्बाड' की दुनिया को विस्तृत और दिलचस्प बनाने के लिए निर्माताओं ने यह कदम उठाया है। बताया जाता है कि सीक्वल में नवाजुद्दीन का बहुत महत्वपूर्ण किरदार होने वाला है। इस पर बात करते हुए सोहम ने कहा, "नवाज सर को 'तुम्बाड 2' में लाना हमारे लिए बहुत उत्साहित करने वाली बात है। वो ऐसे अभिनेता हैं जो हर किरदार में गजब की शिद्दत और असलियत लाते हैं।" उधर नवाजुद्दीन ने भी 'तुम्बाड' का हिस्सा बनने पर खुशी जाहिर की।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
NAWAZUDDIN SIDDIQUI JOINS 'TUMBBAD 2'… The world of #Tumbbad expands further as #NawazuddinSiddiqui comes on board for a pivotal role in the much-anticipated sequel, #Tumbbad2.
— taran adarsh (@taran_adarsh) March 2, 2026
Actor-producer #SohumShah join forces with Dr #JayantilalGada's #PENStudios to bring #Tumbbad2 to the… pic.twitter.com/dPH0EdwaMB
प्रतिक्रिया
'तुम्बाड 2' की जल्द शुरू होगी शूटिंग, लोगों ने जाहिर की प्रतिक्रिया
'तुम्बाड 2' की शूटिंग जल्द शुरू होने की उम्मीद है। इस बीच, सीक्वल में नवाजुद्दीन के शामिल होने की खबर ने फैंस को काफी उत्साहित कर दिया है। एक यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'अब होगा मौत का खेल।' दूसरे ने लिखा, ''बाप का...विनायक दादा का...सबका बदला लेगा रे तेरा पांडुरंग।' बता दें, फिल्म को 'तुम्बाड 2' को सोहम शाह फिल्म्स के बैनर तले बनाया जा रहा है। इसमें पेन स्टूडियोज की साझेदारी भी शामिल है।