नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने परिवार संग मनाया नया साल, पूर्व पत्नी आलिया बोलीं- दिखा अलग रूप
क्या है खबर?
नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी पूर्व पत्नी आलिया सिद्दीकी के लिए साल 2023 मुश्किलों भरा रहा था। पिछले साल न सिर्फ दोनों का रिश्ता एक कड़वे मोड़ पर खत्म हुआ, बल्कि उनकी कड़वाहट मीडिया और सोशल मीडिया पर भी छाई रहीं।
इन खबरों ने नवाज के प्रशंसक भी दुखी थे। अब उनके चाहने वालों के लिए राहत की खबर आई है।
दोनों ने नए साल का जश्न बच्चों के साथ मनाया। आलिया ने खुद इस बात की जानकारी दी है।
खबर
नवाज ने परिवार संग मनाया नया साल
नवाज से अलग होने के बाद से आलिया अपने बच्चों शोरा और यानी के साथ दुबई में रहती हैं। नए साल के मौके पर परिवार के साथ जश्न मनाने नवाज भी उनके यहां पहुंचे।
आलिया ने कहा, "कई साल बाद मैंने और नवाज ने नया साल साथ में मनाया है। बच्चे बहुत खुश थे। नवाज हमें दुबई के एक बढ़िया रेस्त्रां में ले गए। बहुत मजा आया। मैंने नवाज का अलग रूप देखा, जो कई साल से नहीं देखा था।"
योजना
पिता के कदमों पर चल रही बेटी
अपने बीच की कड़वाहट भुलाकर दोनों बच्चों को अच्छा भविष्य देने की ओर ध्यान दे रहे हैं।
आलिया ने बताया कि उनकी बेटी शोरा अभिनय में रुचि रखती है।
उन्होंने बताया, "शोरा की अभिनय में रुचि है। वह रंगमंच पर भी अभिनय करती है। हमने सोचा है कि लंदन में एक कोर्स में उसे दाखिला दिलाएंगे। इसके बाद वह लॉस एंजेलिस चली जाएगी। यह अच्छी बात है कि वह अपने पिता के कदमों पर चलना चाहती है।"
फैसला
बच्चों के लिए दोनों ने लिया यह फैसला
आलिया ने कहा कि गुजरा वक्त बहुत बुरा था, लेकिन अब सबकुछ ठीक है। बच्चों के लिए दोनों ने तय किया है कि अब वे कभी झगड़ेंगे नहीं।
उन्होंने कहा, "हमने तय किया है कि कुछ भी हो, अब हम झगड़ेंगे नहीं और सारे मुद्दे खुद सुलझाएंगे। सच कहूं, हम दोनों ही झगड़ना नहीं चाहते थे, लेकिन परिस्थितियों की वजह से काफी दिक्कतें हुईं। अब हम सिर्फ बच्चों के बारे में सोच रहे हैं।"
विवाद
सुर्खियों में था नवाज और आलिया का झगड़ा
आलिया और नवाज के विवाद ने पिछले साल खूब सुर्खियां बटोरी थीं। दोनों घरेलू झगड़े और बच्चों की कस्टडी को लेकर कोर्ट में लड़ रहे थे।
आलिया और नवाज दोनों ने एक-दूसरे पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। आलिया ने नवाज पर बच्चों को घर से निकालने, उनकी मां पर मारपीट का आरोप लगाया था।
दोनों के वकीलों की बयानबाजी भी सुर्खियों में रही थी।
आलिया पिछले साल 'बिग बॉस OTT' में भी नजर आई थीं।