प्रियंका चाेपड़ा के पति निक जोनास ने तमिल गाने पर किया जबरदस्त डांस, वीडियो वायरल
क्या है खबर?
प्रियंका चोपड़ा के विदेश पति निक जोनास का कॉन्सर्ट से पहले किसी बॉलीवुड गाने पर झूमना कोई नई बात नहीं है। अक्सर वो स्टेज पर उतरने से पहले हिंदी गानों से माहौल जमाते नजर आते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने एक कदम आगे बढ़ाकर अपने भारतीय फैंस को सरप्राइज दिया है। निक अपने भाइयों जो और केविन जोनस के साथ मशहूर युवा संगीतकार साई अभ्यंकर के वायरल तमिल इंडी हिट गाने 'राधिमा' पर धमाकेदार डांस करते नजर आए।
वीडियो
निक के डांस से गदगद हुए तमिल कंपोजर साई अभ्यंकर
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक प्यारे वीडियो में निक अपने भाइयों के साथ 'राधिमा' गाने पर जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं।
इस क्लिप के जरिए यूं तो उन्होंने फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दीं, लेकिन उनके गाने के चुनाव ने हर किसी का दिल जीत लिया।
तमिल गाने के कंपोजर साई अभ्यंकर भी निक का डांस देखकर खुश हो गए। उन्होंने निक के पोस्ट पर लाल दिल वाला इमोजी शेयर करते हुए प्यार से 'भाई' लिखा।
ट्विटर पोस्ट
तमिल गाने में झूमे निक जोनास
From Hollywood to Kollywood! 😍🔥 Nick Jonas vibing to Rathima and wishing everyone a Happy Diwali! 🪔♥️✨
— 𝑩𝒖𝒕𝒕𝒆𝒓𝒇𝒍𝒚🦋 (@buttu_iam27) November 10, 2026
Sai Abhyankkar’s Rathima taking over the world! 🔥 pic.twitter.com/Udkx8y3UJ0
नया नाम
निक जोनस को फैंस ने दिया नया नाम, अब कहलाएंगे 'गोल्ड बॉय'
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा से शादी के बाद निक को भारत में 'नेशनल जीजू' कहा जाने लगा था और अब फैंस ने उन्हें एक नया प्यार भरा नाम दिया है।
गाने के बोल 'तंगामान पय्यन' का मतलब 'गोल्ड बॉय' है। फैंस ने इस नाम को निक से जोड़ दिया है।
इस तरह निक को 'नेशनल जीजू' के साथ अब एक नया नाम भी मिल गया है। तमिल गाने पर उनका डांस देखकर साउथ के फैंस भी काफी खुश हैं।
गाना
'राधिमा' को मिले 11.7 करोड़ व्यूज
'राधिमा' साई अभ्यंकर का तमिल गाना है, जिसे उन्होंने खुद कंपोज किया, गाया और तैयार किया है।
इसके बोल विवेक ने लिखे हैं। थेजो भारद्वाज के निर्देशन में बने गाने के वीडियो में साई के साथ एक्ट्रेस भाग्यश्री बोरसे नजर आई हैं।
24 अगस्त को रिलीज हुए इस गाने को 10 नवंबर तक यूट्यूब पर 11.7 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इससे पहले साई 'कच्ची सेरा' और 'आसा कूडा' जैसे गानों से भी खूब लोकप्रिय हुए थे।