राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों से होगा पर्यटन का कायाकल्प, राज्यों से मांगे शानदार ठिकाने
मनोरंजन
गुजरात के एकता नगर में आयोजित 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह से एक अहम खबर सामने आई है। अब ये पुरस्कार समारोह देशभर के बड़े-बड़े पर्यटन स्थलों पर आयोजित किए जाएंगे।
इसके पीछे का मकसद बेहतरीन फिल्मों का सम्मान करने के साथ-साथ शानदार पर्यटन स्थलों को भी दुनिया के सामने लाना है।
इसी कड़ी में राज्यों से कहा गया है कि वे अपने यहां के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों के प्रस्ताव भेजें। साथ ही, उन इलाकों के 360-डिग्री विकास की योजनाएं भी तैयार करें।
सरकार को स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देने की उम्मीद
सरकार का यह फैसला साल 2023 में भारत में हुए G20 सम्मेलन के बाद आया है। उस दौरान अलग-अलग राज्यों में कार्यक्रम आयोजित करने पर काफी जोर दिया गया था।
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों को देश के कोने-कोने में ले जाने से सरकार को उम्मीद है कि इससे स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और वहां विकास की रफ्तार भी तेज होगी।