नसीरुद्दीन शाह '27 सेकंड्स' में बनेंगे सलमान रुश्दी, मंच पर दिखाएंगे रोंगटे खड़े कर देने वाला सच
नसीरुद्दीन शाह '27 सेकंड्स' नाम के एक स्टेज नाटक में लेखक सलमान रश्दी का किरदार निभाने वाले हैं। यह नाटक सलमान के असल जीवन की घटना से प्रेरित है।
2022 में उन पर जानलेवा हमला हुआ था, जिसमें उनकी एक आंख की रोशनी चली गई थी। यह नाटक उनकी यादों की किताब 'नाइफ: मेडीटेशंस आफ्टर एन अटेम्प्टेड मर्डर' पर आधारित है। इसमें उनके अनुभव को बेबाकी से दिखाया जाएगा।
पृथ्वी फेस्टिवल में होगा '27 सेकंड्स' का मंचन
सलमान ने नसीरुद्दीन द्वारा यह भूमिका निभाने पर खुशी जताई है। उन्होंने खुद को नसीरुद्दीन का लंबे समय से प्रशंसक बताया है। इस नाटक का सह-निर्देशन अर्घ्य लाहिरी कर रहे हैं।
यह नाटक सेंसरशिप और रचनात्मकता जैसे गंभीर विषयों पर बात करेगा। यह नसीरुद्दीन और कौशिक सेन का साझा प्रोजेक्ट है, जिन्होंने सलमान की किताब पर बारीकी से काम किया है।
'27 सेकंड्स' नाटक का मंचन पृथ्वी थिएटर फेस्टिवल में 2 और 3 नवंबर को होगा। अगर आपको स्टेज पर दमदार कहानियां देखना पसंद है, तो इसे जरूर देखें।