Loading...
नसीरुद्दीन शाह का सरकार पर तीखा हमला, बोले- मैं फक्र से कहता हूं; दिमागी नक्सल हूं
नसीरुद्दीन शाह ने खुद को बताया 'दिमागी नक्सल'

नसीरुद्दीन शाह का सरकार पर तीखा हमला, बोले- मैं फक्र से कहता हूं; दिमागी नक्सल हूं

Oct 28, 2026
04:10 pm

क्या है खबर?

नसीरुद्दीन शाह ने दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में चल रहे प्रदर्शन का समर्थन किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई की निंदा की और खुद को गर्वित 'दिमागी नक्सल' बताया। बता दें कि छात्रों द्वारा यह प्रदर्शन मुख्य रूप से छात्र संघ चुनावों की बहाली की मांग को लेकर चल रहा है, जिसे 2006 में खत्म कर दिया गया था। इस सिलसिले में उन्होंने भूख हड़ताल कर रखी है।

तंज

नसीरुद्दीन ने बिना नाम लिए सरकार पर बोला हमला

अभिनेता ने बिना नाम लिए केंद्र सरकार पर हमला बोला और JNU में पहले हुए प्रदर्शन से तुलना करते हुए 'एंटी-नेशनल' और 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' जैसे टाइटल का जिक्र किया।

उन्होंने कहा, "मैं गर्व से कहता हूं, मैं एक दिमागी नक्सल हूं। दिमागी नक्सल के अलावा, मुझे नहीं पता कि चौकीदार ने मेरे जैसे लोगों को और क्या-क्या टाइटल दिए हैं- एंटी-नेशनल, टुकड़े-टुकड़े गैंग और क्या-क्या नहीं। अगर इस देश में कोई टुकड़े-टुकड़े गैंग है, तो वह यह नाजायज सरकार है।"

सवाल

"छात्रों पर हो रहा जुल्म याद रखा जाएगा"

उन्होंने आगे कहा, "और मैं इस सरकार से एक सवाल पूछना चाहता हूं- आप और क्या करेंगे? हमारे देश के युवाओं की हिम्मत तोड़ने, एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन को बर्बाद करने और हमारे डेमोक्रेसी को खतरे में डालने के लिए आप और कितना करेंगे?"

सरकार पर हमला बोलते हुए नसीरुद्दीन ने आगे कहा, "पहले जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी, फिर सत्यजीत रे फिल्म इंस्टीट्यूट, और अब जामिया मिलिया में स्टूडेंट्स पर हो रहा ज़ुल्म याद रखा जाएगा। सब कुछ याद रखा जाएगा।"

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

ADVERTISEMENT

आलोचना

"सरकार ने बेईमान लोगों की एक टुकड़ी जमा कर ली

नसीरुद्दीन ने आलोचना करते हुए कहा कि सरकार ने अपने आसपास बेवकूफ और बेईमान लोगों की एक टुकड़ी जमा कर ली है। उन्होंने कहा, "BJP, खूनी झूठी पार्टी, बंगाल चुनाव में अपनी जोड़-तोड़ वाली जीत के बाद, अब उन सभी से बदला लेने पर तुली हुई है जो उनकी सोच और उनकी पॉलिसी को नहीं मानते।"

इससे पहले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा किए गए प्रदर्शन का समर्थन करते हुए भी अभिनेता ने सरकार की कड़ी आलोचना की थी।

ADVERTISEMENT