'नेनू रेडी' से तेलुगू सिनेमा में नरगिस फाखरी की धमाकेदार एंट्री, पहला गाना 'कोनचेम कोनचेम' हैदराबाद में रिलीज
अभिनेत्री नरगिस फाखरी फिल्म 'नेनू रेडी' से तेलुगू सिनेमा में डेब्यू कर रही हैं। ये फिल्म एक ऐसे मंगेतर जोड़े की कहानी है, जो अलग-अलग संस्कृतियों से होने की वजह से मजेदार उलझनों में फंस जाते हैं। इस कॉमेडी फिल्म का निर्देशन नक्कीना त्रिनाधा राव ने किया है। फिल्म में हवीश, काव्या थापर, ब्रह्मानंदम और वेनेला किशोर जैसे बेहतरीन कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का पहला गाना 'कोनचेम कोनचेम' हाल ही में हैदराबाद में रिलीज हो गया है।
फिल्म के लिए पहली पसंद थीं नरगिस
इस गाने में मिकी जे मेयर का संगीत सुनने को मिलेगा और नरगिस के शानदार डांस मूव्स भी देखने को मिल रहे हैं। निर्देशक राव ने बताया कि उन्होंने इस किरदार के लिए हमेशा नरगिस को ही चुना था और उन्हें खुशी है कि टीम ने उनके इस चुनाव पर सहमति जताई। फिल्म के हीरो हविश ने बताया कि ये फिल्म पूरी तरह मनोरंजन से भरपूर है। फिल्म की रिलीज तारीख का ऐलान जल्द ही किया जाएगा।