LOADING...
नानी की फिल्म 'द पैराडाइज' की रिलीज में होगी देरी? चर्चाओं पर निर्माता ने दी प्रतिक्रिया
'द पैराडाइज' से दर्शकों का दिल जीतने आएंगे नानी

नानी की फिल्म 'द पैराडाइज' की रिलीज में होगी देरी? चर्चाओं पर निर्माता ने दी प्रतिक्रिया

May 13, 2026
11:43 am

क्या है खबर?

दक्षिण सिनेमा के सुपरस्टार नानी अपनी आगामी पैन इंडिया फिल्म 'द पैराडाइज' को लेकर चर्चा में हैं। श्रीकांत ओडेला द्वारा निर्देशित यह फिल्म तेलुगु के साथ-साथ हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में दस्तक देगी। पहले इसका टकराव सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' से होने वाला था, लेकिन अब दोनों ही फिल्मों की तारीख बदल गई हैं। फिलहाल 'द पैराडाइज' को 21 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। इस बीच, देरी की कथित चर्चाओं पर निर्माताओं ने आधिकारिक प्रतिक्रिया दी है।

बयान

निर्माताओं ने जारी किया आधिकारिक बयान

'द पैराडाइज' पर जारी बयान में लिखा है, 'पिछले कुछ दिनों से, हमें 'द पैराडाइज' के बारे में कई निराधार अफवाहें और गैर-जिम्मेदाराना अटकलें फैलती हुई दिखाई दे रही हैं। फिल्म की योजना पहले दिन से पूरी स्पष्टता के साथ बनाई गई थी, और बिल्कुल योजना के अनुसार आगे बढ़ रही है। 100 से ज्यादा शूटिंग के दिन सफल हुए और बचे शेड्यूल योजना के हिसाब से आगे बढ़ रहे हैं। कोर्ट री-शूट नहीं होगा, फिल्म तय समय पर आएगी।'

कारण

इस कारण निर्माताओं को तोड़नी पड़ी चुप्पी

'द पैराडाइज' अप्रैल से खिसककर पहले ही अगस्त, 2026 में जा चुकी है। हालांकि, कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि फिल्म री-शूट हो रही है, जिससे इसमें देरी की संभावना है। इन अफवाहों के बाद आखिरकार निर्माताओं ने साफ किया कि नानी की फिल्म तय समय पर आएगी। 'द पैराडाइज' में नानी के अलावा, राघव जुयाल और मोहन बाबू भी अहम किरदार में हैं। इसे 200 करोड़ रुपये के बजट में 'SLV सिनेमाज' के बैनर तले बनाया गया है।

Advertisement