Page Loader
नानी के जन्मदिन पर प्रशंसकों को मिला तोहफा, 'हिट 3' का टीजर आया सामने 

नानी के जन्मदिन पर प्रशंसकों को मिला तोहफा, 'हिट 3' का टीजर आया सामने 

Feb 24, 2025
12:22 pm

क्या है खबर?

दक्षिण भारतीय सिनेमा के जाने-माने अभिनेता नानी काफी समय से अपनी आगामी फिल्म 'हिट 3: द थर्ड केस' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं, जिसके निर्देशन की कमान शैलेश कोलानू ने संभाली है। फिल्म की कहानी भी उन्होंने ही लिखी है। आज यानी 24 फरवरी को नानी अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर 'हिट 3' का टीजर सामने आ गया है, जिसमें नानी का धांसू अवतार दिख रहा है।

टीजर 

1 मई को रिलीज होगी फिल्म 

'हिट 3' को 1 मई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। नानी के अलावा इस फिल्म में श्रीनिधि शेट्टी भी मुख्य भूमिका में होंगी। नानी ने टीजर साझा करते हुए लिखा, 'आज 24 फरवरी को प्यार से मैं आपके सामने हिंसा प्रस्तुत करता हूं। 'हिट द थर्ड केस' का टीजर रिलीज हो गया है।' यह फिल्म साल 2022 में आई फिल्म 'हिट: द सेकेंड केस' का सीक्वल है, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुआ था।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट